15 अगस्त तक झारखंड में बारिश-वज्रपात की संभावना, इन जिलों में येलो अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण 15 अगस्त तक झारखंड के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण 15 अगस्त तक झारखंड के कई जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश व वज्रपात की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 14 व 15 अगस्त को रांची में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. वहीं, 12 व 13 अगस्त को सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला में भारी बारिश व अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

14-15 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट

14 अगस्त को रांची, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. 15 अगस्त को रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा व गुमला जिले में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि, अन्य जिलों में आकाश में बादल छाये रहेंगे व हल्की बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: CAG Report: झारखंड को 327 करोड़ का राजस्व घाटा, 1.60 लाख करोड़ के खर्च का कोई हिसाब नहीं

रांची में सबसे अधिक 46 मिमी बारिश

राजधानी में मंगलवार की दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई. रांची में करीब 46 मिमी बारिश हुई. वहीं, जमशेदपुर में 35 मिमी, चाईबासा में 25 मिमी, सिमडेगा में 32 मिमी, खूंटी में 18 मिमी, लोहरदगा में आठ मिमी, सरायकेला में 20 मिमी, लातेहार में चार मिमी, गुमला में दो मिमी व बोकारो में चार मिमी बारिश हुई.

ये भी पढ़ें: विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, 14वीं JPSC और दो बैकलॉग परीक्षाएं होंगी रद्द

झारखंड में 22 और रांची में 9 प्रतिशत कम बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, झारखंड में एक जून से 11 अगस्त तक सामान्य से 22 प्रतिशत कम बारिश हुई है. झारखंड में इस अवधि में सामान्य बारिश 616.5 मिमी है जबकि अब तक 483.5 मिमी बारिश ही हुई है. वहीं, पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. रांची में इस अवधि में सामान्य से नौ प्रतिशत कम बारिश हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >