Jharkhand News: झारखंड में मौसम के मिजाज का असर, विमानों के उड़ान नहीं भरने से परेशान रहे यात्री

Jharkhand News: झारखंड में खराब मौसम के कारण आज रांची से दिल्ली और दिल्ली से रांची के लिए सुबह में फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. इस दौरान यात्रियों को जानकारी दी गयी कि मौसम को लेकर दिल्ली से क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण उड़ान भरने में दिक्कत आ रही है.

Jharkhand News: झारखंड में मौसम के मिजाज का असर आज सोमवार को विमानों की उड़ान पर भी पड़ा. खराब मौसम के कारण विमानों के उड़ान नहीं भर पाने के कारण यात्री काफी परेशान रहे. बताया जा रहा है कि रांची से दिल्ली और दिल्ली से रांची के लिए सुबह में फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. इस दौरान यात्रियों को जानकारी दी गयी कि मौसम को लेकर दिल्ली से क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण उड़ान भरने में दिक्कत आ रही है.

विमानों के उड़ान नहीं भरने से यात्री रहे परेशान

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. इससे एक तरफ जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिल रही है, लेकिन दूसरी तरफ विमानों की उड़ान पर इसका असर पड़ रहा है. खराब मौसम के कारण विमानों ने उड़ान नहीं भरी. इससे यात्री बेहद परेशान रहे. सोमवार की सुबह विमानों के उड़ान नहीं भर पाने के कारण यात्री काफी परेशान रहे. रांची से दिल्ली व दिल्ली से रांची के लिए विमान उड़ान नहीं भर पाये. इससे यात्री परेशान रहे.

Also Read: Jharkhand News: कोलकाता से रांची आ रही बस रांची-टाटा रोड पर पलटी, गुमला की महिला की मौत, कई यात्री घायल

मौसम को लेकर दिल्ली से नहीं मिल रहा था क्लीयरेंस

रांची से दिल्ली के लिए सुबह कोई फ्लाइट उड़ान नहीं भरी. मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण विमान उड़ान नहीं भर पा रहे थे. सुबह में यात्री विमान में बैठे हुए थे, लेकिन उड़ान नहीं भर पाने की स्थिति में यात्री फ्लाइट से निकल कर वहीं बाहर बैठे गये. इस दौरान यात्रियों को बताया गया कि मौसम को लेकर दिल्ली से क्लीयरेंस नहीं मिल रहा है. इस कारण उड़ान भरने में दिक्कत आ रही है. इससे यात्री काफी परेशान दिखे.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदला-बदला रहेगा मौसम, 28 मई तक बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >