Jharkhand Weather: झारखंड में फिर गिरेगा पारा, चल सकती है शीत लहर, जानें अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

बादल के चलते रात में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन, उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी से झारखंड में और पारा गिरने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में बने निम्न दबाव का आंशिक असर झारखंड पर पड़ेगा. रांची व आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव व इससे उठे चक्रवात के तमिलनाडु में टकराने पर आठ दिसंबर की रात झारखंड के कई इलाकों में बादल छायेंगे. इससे आठ, नौ व 10 दिसंबर को झारखंड के मौसम में बदलाव का अनुमान है. नौ दिसंबर की सुबह में कोहरा छाया रहेगा और हवा चलने से ठंड बढ़ेगी.

बादल के चलते रात में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन, उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी से 11 दिसंबर से झारखंड में और पारा गिरने की संभावना है. इससे झारखंड में शीतलहर चल सकती है.

रांची में लगातार गिर रहा है पारा

कांके के न्यूनतम तापमान में बुधवार को और कमी आ गयी. मंगलवार को रांची का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री था, जबकि बुधवार को 10.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं, कांके का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 4.2 डिग्री था, जबकि बुधवार को यह घट कर चार डिग्री पर पहुंच गया.

पलामू में 7 डिग्री तक पहुंचा तापमान

झारखंड में सबसे अधिक ठंड पलामू में पड़ रही है. यहां पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब पहुंच गया है. राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है. इसके अलावा संथाल परगना और कोल्हान के हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगभग 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है.

वहीं सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में दर्ज किया गया है. यहां पर 28.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस है तो वहीं, राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >