झारखंड में अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, न्यूनतम तापमान गिरने के हैं आसार, क्या बारिश की भी है संभावना?

झारखंड में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने ये भी कहा है कि रांची में रांची और आसपास के इलाकों में 15 दिसंबर तक लोगों को सुबह में कोहरा और धुंध का सामना करना पड़ेगा

झारखंड में आकाश में बादल छाये रहने के कारण राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ गया है. करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से ऊपर चल रहा है. वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेसि के आसपास पहुंच गया है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 14 दिसंबर से आकाश पूरी तरह साफ हो जायेगा. उसके बाद तापमान गिरने लगेगा और एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है.

न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने ये भी कहा है कि रांची में रांची और आसपास के इलाकों में 15 दिसंबर तक लोगों को सुबह में कोहरा और धुंध का सामना करना पड़ेगा. अधिकतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा. इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रहेगा. हालांकि उन्होंने बारिश की संभावना से इनकार किया है.

सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से करीब तीन डिग्री सेसि ऊपर है. वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेसि के आसपास रिकाॅर्ड किया गया. यह सामान्य से पांच डिग्री सेसि अधिक है. 15 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से नीचे रह सकता है.

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें

देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का कहर लगातार जारी है, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी देखने को मिल रही है इस वजह से राज्य के निचले इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. वहीं उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी बर्फबारी देखने को मिल रहा है, जिस वजह से वहां के भी तापमान गिरावट देखने को मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >