Jharkhand Weather: पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह और पलामू में वर्षा का अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न ‍जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
1:20 AM. 5 Sept 23 7:50 PM. 4 Sept

पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह और पलामू में वर्षा का अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड के चार जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने अभी-अभी जो तात्कालिक चेतावनी जारी की है, उसमें कहा है कि पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह और पलामू जिले के कुछ भागों में एक से तीन घंटे के भीतर हल्के दर्जे की वर्षा होगी. बादल गरजेंगे और वज्रपात भी हो सकता है.

12:13 AM. 4 Sept 23 6:43 PM. 3 Sept

बोकारो, देवघर समेत इन जिलों में वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग ने बोकारो, देवघर, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले एक से तीन घंटे में इन जिलों में कहीं-कहीं बादल गरजेंगे और वर्षा होगी. वज्रपात होने की भी आशंका है.

10:12 PM. 3 Sept 23 4:42 PM. 3 Sept

चतरा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश के आसार

झारखंड के चतरा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिले के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी कर यह जानकारी दी है. कहा गया है कि इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे के भीतर बारिश होगी. वज्रपात होने की भी आशंका है.

10:12 PM. 3 Sept 23 4:42 PM. 3 Sept

रांची समेत चार जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की तात्कालिक चेतावनी

मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है. इसमें कहा है कि झारखंड की राजधानी रांची के साथ-साथ पड़ोसी जिलों खूंटी, रामगढ़ और गुमला में बादल गरजेंगे. बारिश होगी और वज्रपात भी होने की आशंका है. इसलिए लोग सावधान एवं सतर्क रहें. मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थान में शरण ले लें.

10:12 PM. 3 Sept 23 4:42 PM. 3 Sept

धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा और लातेहार के लोग सावधान

मौसम विभाग ने धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा और लातेहार के लोगों को सावधान किया है. कहा है कि जरूरी न हो, तो घर से बाहर न निकलें. खासकर खेतों में जाने से बचें. इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में गरज के साथ बारिश होगी. इसके साथ-साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. इसलिए लोग सुरक्षित जगहों पर रहें.

10:12 PM. 3 Sept 23 4:42 PM. 3 Sept

चतरा, गुमला, हजारीबाग, सिमडेगा जिले में थोड़ी देर में बदलेगा मौसम, होगी बारिश

झारखंड के कई जिलों का मौसम थोड़ी देर में बदलने वाला है. इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी कर दिया है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले एक से तीन घंटे के भीतर गुमला, चतरा, हजारीबाग और सिमडेगा जिले में अगले एक से तीन घंटे में बादल गरेजेंगे. वर्षा होगी. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है. इसलिए लोग घरों से बाहर निकलने से बचें. अगर मौसम खराब हो, तो किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. किसी भी सूरत में पेड़ या बिजली के खंभे के आसपास न रहें. पक्के छत के नीचे छिप जाएं.

मुख्य बातें

Jharkhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न ‍जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >