मुख्य बातें
Jharkhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले….

Jharkhand Weather LIVE: झारखंड के कई जिलों में दुर्गा पूजा पर होगी बारिश, अलर्ट जारी
झारखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा. अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. जबकि न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों में धीरे-धीरे गिरावट हो सकती है. 20 अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन आ रहा है. इसका आंशिक असर झारखंड में भी पड़ सकता है. इससे कहीं-कहीं बादल रह सकते हैं.
पिछले 24 घंटे में झारखंड के कई जिलों में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में हुआ. इसके साथ ही सबसे अधिकतम तापमान जमशेदपुर में दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम तापमान रामगढ़ में दर्ज किया गया.
गुरुवार से लेकर महाअष्टमी (19 से 22 अक्तूबर) तक बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी. महानवमीं व दशमी को बारिश होने की संभावना है. इधर, मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक था. जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा.
मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 24 अक्तूबर को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इसमें संताल परगना के साथ-साथ गिरिडीह और बोकारो के कुछ हिस्से शामिल हैं. वहीं राजधानी में बारिश का अनुमान नहीं है. 20 अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन आ रहा है. इसका आंशिक असर झारखंड में भी पड़ सकता है. इससे कहीं-कहीं बादल रह सकते हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिनों में तापमान भी धीरे-धीरे गिरेगा. इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेसि के आसपास पहुंच जायेगा और न्यूनतम तापमान भी गिर सकता है.