Jharkhand Weather LIVE: झारखंड के इन जिलों में लू की आशंका, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

Jharkhand Weather News Live Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
10:34 PM. 20 May 23 5:04 PM. 20 May

झारखंड के इन जिलों में लू को लेकर अलर्ट

मौसम केंद्र रांची ने राज्य के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के लोगों को 22 मई तक लू को लेकर सावधान किया है.

7:36 PM. 20 May 23 2:06 PM. 20 May

झारखंड के कई जिलों में आज बारिश की संभावना

झारखंड के कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्ज की बारिश होगी. वहीं, 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

7:36 PM. 20 May 23 2:06 PM. 20 May

पूर्वी सिंहभूम के कुछ भागों में एक से तीन घंटे के अंदर बारिश की संभावना

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्ज की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ होने की संभावना है. साथ ही जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा भी देखी जा सकती है.

7:36 PM. 20 May 23 2:06 PM. 20 May

कई जिलों में चलेगी लू, गर्जन के साथ बारिश भी संभव

राज्य में 23 मई तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. वज्रपात भी हो सकता है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. अभी राज्य में गर्मी बढ़ी हुई है. कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेसि से ऊपर है. 20 मई तक तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा. 21 मई को पलामू में लू चल सकती है. 22 को पलामू के साथ-साथ उत्तरी प्रमंडल (हजारीबाग, कोरडमा, गिरिडीह) और 23 मई को इन इलाकों के साथ कोल्हान में भी लू चल सकती है. दोपहर के बाद कहीं-कहीं तेज हवा चल सकती है. शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री रहा. वहीं, डालटनगंज का 42 व जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेसि के पार रहा. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि राजधानी का अधिकतम तापमान 23 मई तक 41 डिग्री या इससे अधिक हो सकता है. शाम में गर्जन के साथ इन इलाकों में वज्रपात और बारिश की भी संभावना है.

7:36 PM. 20 May 23 2:06 PM. 20 May

गर्मी बढ़ते ही बिजली की आंख मिचौनी शुरू

इटखोरी. गर्मी बढ़ते ही बिजली की आंखमिचौनी शुरू हो गयी है. पिछले कुछ दिनों से उपभोक्ता बिजली संकट का सामना कर रहे हैं. प्रखंड का चोरकारी स्थित पावरग्रिड सब स्टेशन हाथी का दांत साबित हो रहा है. जिस उम्मीद के साथ इसका निर्माण किया गया था, उसका लाभ प्रखंड के लाेगों को नहीं मिल रहा है. वर्तमान समय में भी डीवीसी पर आश्रित हैं. डीवीसी द्वारा लोड शेडिंग किये जाने से प्रखंड में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहती है. मालूम हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो साल पहले पावरग्रिड का उदघाटन किया था, उस समय बिजली की समस्या से निजात मिलने की बात कही गयी थी, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला. प्रखंड के लोगों को रुक-रुक कर लगभग 15 घंटे बिजली मिल रही है.

7:36 PM. 20 May 23 2:06 PM. 20 May

आगामी 10 दिनों का संभावित तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

19 मई 38 डिग्री 27 डिग्री

20 मई 41 डिग्री 26 डिग्री

21 मई 43 डिग्री 26 डिग्री

22 मई 43 डिग्री 26 डिग्री

23 मई 43 डिग्री 27 डिग्री

24 मई 41 डिग्री 26 डिग्री

25 मई 41 डिग्री 26 डिग्री

26 मई 39 डिग्री 25 डिग्री

27 मई 38 डिग्री 26 डिग्री

28 मई 38 डिग्री 26 डिग्री

मुख्य बातें

Jharkhand Weather News Live Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >