Jharkhand Weather Forecast LIVE: संथाल परगना के कई इलाकों में बारिश

Jharkhand Weather News Live Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
2:52 PM. 17 May 23 2:52 PM. 17 May

दुमका में जमकर हो रही ओलावृष्टि

दुमका में जमकर ओलावृष्टि हो रही है. आम और लीची की उपज के साथ-साथ सब्जी की खेती को नुकसान पहुंचा रहा है. भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है.

2:52 PM. 17 May 23 2:52 PM. 17 May

संथाल परगना के कई इलाकों में आज बारिश की संभावना

पाकुड़, दुमका, गोड्डा जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्ज की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवा भी देखा जा सकता है.

2:52 PM. 17 May 23 2:52 PM. 17 May

अगले 10 दिनों तक चाईबासा का संभावित तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

16 मई 42 डिग्री 26 डिग्री

17 मई 41 डिग्री 27 डिग्री

18 मई 41 डिग्री 27 डिग्री

19 मई 41 डिग्री 26 डिग्री

20 मई 42 डिग्री 26 डिग्री

21 मई 43 डिग्री 26 डिग्री

22 मई 44 डिग्री 26 डिग्री

23 मई 44 डिग्री 26 डिग्री

24 मई 42 डिग्री 26 डिग्री

25 मई 41 डिग्री 26 डिग्री

2:52 PM. 17 May 23 2:52 PM. 17 May

राजधानी का पारा 40 डिग्री के पार

राजधानी का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. घर-बाहर गर्मी ने बेदम कर रखा है. ऊपर से पिछले दो दिनों से हो रही बेहिसाब बिजली कटौती ने शहरवासियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. सोमवार को बताया गया कि हटिया ग्रिड-2 के ट्रांसफार्मर नंबर-3 का सीटी ब्लास्ट कर जाने से बिजली आपूर्ति में व्यावधान हुआ और अधिकारियों ने उसे ठीक कर लिये जाने का दावा भी किया, लेकिन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी दिन भर बिजली का आना-जाना लगा रहा. इस कारण इनवर्टर जवाब दे गये. वहीं, लोगों ने पानी की किल्लत भी झेली. शहरी इलाके में लोडशेडिंग कर जैसे-तैसे बिजली की आपूर्ति की जा रही है, जबकि ग्रामीण इलाके में 10-10 घंटे बिजली काटी जा रही है.

9:42 AM. 17 May 23 9:42 AM. 17 May

फिलहाल गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

रांची. राज्य के लोगों को गर्मी से फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है. राजधानी का तापमान मंगलवार को 40 डिग्री सेसि से अधिक हो गया. राज्य में साहिबगंज को छोड़ सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सेसि के करीब या अधिक रहा. सबसे गर्म डालटनगंज रहा. वहां का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. गोड्डा का तापमान 44 डिग्री सेसि रहा. राज्य में केवल साहिबगंज का तापमान 37 डिग्री सेसि रहा. गढ़वा में चार मिमी के आसपास बारिश भी हुई. 20 मई तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने का अनुमान है. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. हवा की गति भी सामान्य से अधिक रह सकती है. राजधानी सहित राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के आसपास ही रहेगा.

मुख्य बातें

Jharkhand Weather News Live Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >