Jharkhand Weather: झारखंड में 24 अगस्त तक मॉनसून सक्रिय, आज इन इलाकों में होगी बारिश

Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून 24 अगस्त तक सक्रिय रहेगा. इसके बाद इसकी गतिविधि धीमी पड़ सकती है. बुधवार और गुरुवार को बारिश का अनुमान है, जबकि 23 और 24 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है.

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में 24 अगस्त तक मॉनसून सक्रिय रहेगा. राजधानी रांची समेत कोल्हान के कई इलाकों में मंगलवार को मॉनसून सक्रिय रहा. बुधवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कई स्थानों पर बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 अगस्त को कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

21 और 22 अगस्त को कई जगहों पर होगी बारिश

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि अभी झारखंड में मॉनसून की गतिविधि जारी रहेगी. 21 अगस्त को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कई स्थानों पर बारिश होगी. 22 अगस्त को राज्य के उत्तर व निकटवर्ती मध्य भागों में कई स्थानों पर बारिश होगी.

23 और 24 अगस्त को भारी बारिश

23 अगस्त को राज्य के उत्तरी हिस्से में कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. 24 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 25 अगस्त से मॉनसून की गतिविधि थोड़ी धीमी पड़ सकती है.

चाईबासा के गोइलकेरा में सबसे अधिक बारिश

राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई. झारखंड में सबसे अधिक बारिश चाईबासा के गोइलकेरा में हुई. वहां करीब 116 मिलीमीटर के आसपास बारिश हुई. सिमडेगा में 90, कोलेबिरा में 82 व तांतनगर में 60 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी, 21 अगस्त को पलामू प्रमंडल में जोरदार बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड के 21 जिलों में वज्रपात का खतरा, 24 साल में 3500 की मौत, मॉनसून में कैसे बचें?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >