Jharkhand Weather: झारखंड में 20 नवंबर को कई जिलों में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल

Jharkhand Weather foreacst: झारखंड में बुधवार को मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने के आसार हैं.

Jharkhand Weather, रांची : झारखंड में बढ़ती ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. अमूमन इतनी ठंड 25 दिसंबर के बाद देखने को मिलती थी. लेकिन इस बार तो आधे दिसंबर में ही तकरीबन सभी जिलों का तापमान 10 से नीचे चला गया है. बुधवार को भी मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. सुबह में धुंध छाया रहेगा लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो जाएगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है.

20 नवंबर को झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है. लेकिन 20 नंवबर को मौसम में बदलाव होने की संभावना है. मौसम विज्ञानिकों ने ऐसी संभावना जतायी है कि दक्षिणी हिस्सों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां) के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. इस दौरान इन इलाकों में ठिठुरन बढ़ेगी.

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा. हालांकि कई इलाकों में शीत लहर भी चली. जिस वजह से लोग अपने घरों में दुबके रहे. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया. जबकि रांची का न्यूनतम पारा 9.0 डिग्री सेल्सयस रहा. जो कि सामान्य से 1 डिग्री कम है. जबकि एक्यूआई यानी कि एयर क्वालिटी इंडेक्स 14 था.

Also Read: CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के BJP सांसदों से क्यों लगायी मदद की गुहार? सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखी ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >