VIDEO: सात घंटे में रांची से हावड़ा पहुंचेगी वंदे भारत ट्रेन, 24 सितंबर को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

24 सितंबर को पीएम मोदी देश के अलग-अलग राज्य से नौ ‘वंदे भारत ट्रेन’ का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. इसमें रांची से हावड़ा के बीच चलनेवाली ‘वंदे भारत ट्रेन’ भी शामिल होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को देश के अलग-अलग राज्य से नौ ‘वंदे भारत ट्रेन’ का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. इसमें रांची से हावड़ा के बीच चलनेवाली ‘वंदे भारत ट्रेन’ भी शामिल होगी. चेन्नई कोच फैक्टरी से दक्षिण-पूर्व रेलवे को इस ट्रेन के लिए आठ रैक भी आवंटित कर दिये गये हैं. साथ ही द-पू रेल मुख्यालय की ओर से इस ट्रेन के लिए रूट भी तय कर दिया गया है. द-पू रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन रांची से रवाना होगी और मुरी, झालदा, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम व खड़गपुर होते हुए हावड़ा जायेगी. पहले दिन ट्रेन का ट्रायल दोपहर 12:45 बजे निर्धारित किया गया है. फिलहाल, नियमित रूप से परिचालन के लिए ट्रेन की समय सारिणी का निर्धारण अभी नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >