Sports : रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

25वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता

रांची. कोडरमा में आयोजित 25वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रांची की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनी. प्रतियोगिता में राज्यभर से लगभग 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. रांची की 135 सदस्यीय टीम शामिल रही. रांची के खिलाड़ियों ने 23 स्वर्ण, एक रजत और आठ कांस्य पदक जीता. स्वर्ण पदक विजेताओं में बबीता कुमारी, धानमुनि कुमारी, लता कुमारी, सौम्या गुरुंग, वंशिका कुमारी, अनुष्का, अमन मुंडा, विकास कुमार, प्रिंस, अंकुश नाग, आदित्य कुमार के साथ पूमसे वर्ग में एम मोदस्सर, अविनाश राम, अशोक कुमार दास, नेहा सिंह, सबा फरहीन खानम व अन्य खिलाड़ी शामिल रहे. टीम का नेतृत्व जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव मिथलेश कुमार सिंह ने किया, जबकि प्रशिक्षक अनंतनाग चंदन, रमेश गिरी, संजय मुंडा और मान्या सिंह चौहान थे. निर्णायक की भूमिका में रांची से ताराकांत पटेल, करमचंद भगत और अमृता कुमारी ने जिम्मेदारी निभायी. टूर्नामेंट डायरेक्टर की भूमिका भी मिथलेश कुमार सिंह ने निभायी. सभी स्वर्ण पदक विजेता तेलंगाना में होनेवाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. रांची जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >