Taikwando: पूमसे व क्योरूगी वर्ग में झारखंड पहले स्थान पर

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में व झारखंड ताइक्वांडो संघ की मेजबानी में आयोजित तीसरी भग्वान बिरसा मुंडा ट्रॉफी ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दो वर्गों में झारखंड आगे चल रहा है.

रांची. ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में व झारखंड ताइक्वांडो संघ की मेजबानी में आयोजित तीसरी भग्वान बिरसा मुंडा ट्रॉफी ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दो वर्गों में झारखंड आगे चल रहा है. पुमसे वर्ग में झारखंड पहले और ओड़िशा दूसरे स्थान पर चल रही है. वहीं क्योरूगी वर्ग में झारखंड पहले स्थान पर चल रही है. दूसरे दिन मेडल सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में आर्थोपोडिक डॉक्टर एसएन यादव व आइडियल इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक सुम्बुल आलम ने मेडल विजेताओं को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर ताइक्वांडो फेडरेशन के अध्यक्ष फिरोज अहमद, महासचिव प्रभात कुमार, आयोजन अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा व आयोजन सचिव मिथिलेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >