मुख्य बातें
Jharkhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
Jharkhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Jharkhand Weather Forecast LIVE: झारखंड के कई इलाकों में 29 जुलाई से 1 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो चुका है, ऐसे में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जुलाई से 1 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश का अनुमान है.
पूरी खबर के Click करें
सिसई (गुमला). बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हैं. किसान, पहान पुजार की अगुवाई में नाराज इंद्र देव को मनाने के लिए पूजा की गयी. सैकड़ों की संख्या में सैंदा गांव की महिलाएं, युवतियां व बच्चियां पाहनाइन लाली उराइन, पुजारिन तारी देवी, महतवाइन बुधनी उराइन व कोटवारीन के नेतृत्व में करकरी नदी से जल उठा कर सरना स्थल, देवी मंडप व पाठ स्थल में सामूहिक रूप जल चढ़ाया और इंद्र देव से अच्छी बारिश की कामना की. जलाभिषेक को लेकर गांव के सभी घरों की महिलाएं व बच्चियां करकरी नदी जाकर स्नान किया. नदी से लोटा में जल भर कर गीले वस्त्र में ही सरना स्थल पहुंच कर जलाभिषेक व पूजा अर्चना की. इसके बाद देवी मंडप गये, जहां जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कर पाठ स्थल गये. पूजा-अर्चना कर इंद्रदेव से अच्छी बारिश की कामना की. पहनाइन लाली उरांइन ने बताया कि जिस दिन ग्रामीण सामूहिक रूप से सरना स्थल, देवी मंडप व पाठ स्थल में पूजा व जलाभिषेक करते हैं. उस दिन निश्चित रूप से बारिश होती है.
राज्य में अभी भी समान्य से 48 फीसदी कम बारिश हुई है, जिसके कारण कई जगहों पर रोपा शुरू नहीं हो पाया है. कई जगहों में धान के बिचड़े सूखने लगे हैं. किसानों के अनुसार खेती के मौसम में कृषि कार्य ठप होने से इलाके में लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है. ट्रैक्टर एवं हल बैल भी बेकार बैठे हैं. जो बनिहार मॉनसून में खेती और रोपनी में व्यस्त रहते थे, उन्हें काम की तलाश में रांची की ओर रूख करना पड़ रहा है.
राजधानी रांची में रिमझिम बारिश हो रही है. हालांकि, कल भी जिले के कई इलाकों में बारिश हुई. आज से झारखंड में मानसून सक्रिय हो गया है. ऐसे में 1 अगस्त तक करीब पूरे राज्य में बारिश का अनुमान है.
सिल्ली में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर दिखाई देने लगी है. बारिश के अभाव में किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं, जबकि धान के बिचड़े तैयार है. पानी के अभाव में बिचड़ा सूखने के कगार पर है. किसानों के अनुसार अब तक अधिकतर खेतों में धान की रोपाई हो जानी थी, लेकिन अब तक सिर्फ निचले हिस्से के लगभग 10 प्रतिशत खेतों में ही रोपाई हुई है. किसानों के अनुसार यदि दो-तीन सप्ताह अंदर बारिश नहीं हुई, तो उन्हें सूखे की मार झेलनी होगी. कर्ज लेकर उन्होंने बीज की खरीदारी की है. खेती नहीं होने से कर्ज चुकाना मुश्किल हो जायेगा.
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने से मानसून की गतिविधि तेज होने की उम्मीद है. इस वजह से झारखंड के कई जिलों में 28 जुलाई से एक अगस्त तक अच्छी बारिश होगी. रांची और दक्षिणी भाग में 31 जुलाई व एक अगस्त को भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी ओडिशा होते हुए आंध्र प्रदेश की ओर चल रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन फिलहाल कमजोर पड़ गया है. वहीं, 28 जुलाई से झारखंड में मानसून के एक बार फिर सक्रिय रहने की संभावना नजर आ रही है.
Jharkhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…