झारखंड के राज्यसभा सांसद समीर उरांव पर त्रिपुरा में जानलेवा हमला

त्रिपुरा प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि टिपरा मोथा के कार्यकर्ताओं ने ही भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव के काफिले पर हमला किया, जिसमें कम से कम चार लोग घायल हो गये.

झारखंड (Jharkhand) के राज्यसभा सांसद पर रविवार को त्रिपुरा में हमला हो गया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद समीर उरांव (Samir Oraon) के काफिले पर हुए हमले के दौरान कम से कम 5-6 राउंड गोलियां चलीं. जिस वक्त यह हमला हुआ, राज्यसभा सांसद, जो त्रिपुरा के सह प्रभारी भी हैं, कंचनपुर से राजधानी अगरतला लौट रहे थे.

त्रिपुरा मोथा समर्थकों ने किया हमला

इसी दौरान खोवई जिला के बरमूरा में बनकुमारी मंदिर के पास टिपरा मोथा (TIPRA Motha) के कथित उग्रवादियों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया. हालांकि, इस हमले में समीर उरांव बाल-बाल बच गये. उनके साथ पार्टी नेता बिकाश देबबर्मा और विद्युत देबबर्मा भी मौजूद थे.

Also Read: झारखंड भाजपा हर जांच के लिए तैयार, सोरेन परिवार की जमीन खरीद की भी जांच हो : समीर उरांव
त्रिपुरा में है भाजपा की सरकार

उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार है. पूर्वोत्तर के इस राज्य में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार बनायी है. एक दिन पहले ही टिपरा मोथा ने ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ की मांग करते हुए अगरतला में एक बड़ी रैली की थी. भाजपा का आरोप है कि टिपरा मोथा ने ही भाजपा सांसद समीर उरांव पर जानलेवा हमला किया है. भाजपा का दावा है कि हमले में समीर उरांव समेत चार लोग घायल हुए हैं.

पूरी तरह सुरक्षित हैं समीर उरांव: दीपक प्रकाश

इस संबंध में पूछने पर झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने बताया कि त्रिपुरा में समीर उरांव पर हमला हुआ है. किसी उग्रवादी संगठन के सदस्यों ने उनके काफिले पर हमला किया है. हालांकि, उन्होंने कहा कि श्री उरांव पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

टिपरा मोथा पर हमला करने का आरोप

उधर, टिपरा मोथा के चीफ प्रद्युत कशोर माणिक्य देबबर्मा ने शनिवार की रैली में दावा किया कि जब से उनकी पार्टी त्रिपुरा एडीसी में सत्ता में आयी है, तब से ट्राइबल काउंसिल में कोई हिंसा की घटना नहीं हुई है. वहीं, त्रिपुरा प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि टिपरा मोथा के कार्यकर्ताओं ने ही भाजपा नेताओं के काफिले पर हमला किया, जिसमें कम से कम चार लोग घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >