झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को, 81 केंद्रों पर 42 हजार छात्र देंगे एग्जाम, प्रशासन अलर्ट

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) आज 12 जुलाई को पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन कर रहा है। राज्य भर में 81 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 42,000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट

रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की ओर से पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन 12 जुलाई को किया जा रहा है. परीक्षा के सफल और पारदर्शी आयोजन को लेकर पर्षद ने अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस राज्य स्तरीय परीक्षा में करीब 42,000 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए झारखंड के विभिन्न जिलों में कुल 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी परीक्षा

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार परीक्षा का आयोजन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक एक ही पाली (शिफ्ट) में किया जाएगा. अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए राज्य के प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं. राजधानी रांची में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इसके अलावा जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा जिला मुख्यालयों में भी बड़े पैमाने पर परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं ताकि स्थानीय स्तर पर छात्रों को आवागमन में असुविधा न हो.

ये भी पढ़ें: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सेहत पर रहेगी नजर, देवघर और जसीडीह स्टेशन पर 24 घंटे तैनात रहेंगे दो डॉक्टर

केंद्रों के आसपास सुरक्षा सख्त

दूसरी ओर, परीक्षा को पूरी तरह से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त (Cheating-free) संपन्न कराने के लिए संबंधित जिला प्रशासनों ने कमर कस ली है. सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. केंद्रों पर दंडाधिकारियों (Magistrates) और पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही असामाजिक तत्वों और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं. पर्षद ने परीक्षार्थियों को समय से केंद्र पहुंचने और गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: खाद की कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं, डीसी ने दिया नियमित छापेमारी का निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >