4 चरणों में संपन्न होगा झारखंड का पंचायत चुनाव, जानें कब हो सकती है इसकी घोषणा

मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि पंचायत चुनाव की घोषणा इसी सप्ताह हो सकती है. वहीं मई माह में यह संपन्न हो जाएगा. उन्होंने कहा कि छह अप्रैल तक चुनाव संबंधी सारी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है.

रांची: राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि पंचायत चुनाव की घोषणा इस सप्ताह कर दी जायेगी. इस पर काम चल रहा है. सारी तैयारी पूरी हो चुकी है. वहीं पंचायत चुनाव मई में करा लिया जायेगा. प्रयास हो रहा है कि मई में हर जिले में चुनाव हो जाये, जून तक यह नहीं जाये.

इधर आयोग की ओर से सारी तैयारियां की जा रही हैं. छह अप्रैल तक चुनाव संबंधी सारी कमियों को दूर करने को कहा गया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने इसके लिए जिलों को आवश्यक निर्देश दिया है. सारी तैयारियों के बाद चुनाव की तिथि पर सरकार के साथ विचार-विमर्श होगा. फिर राज्यपाल से अनुमोदन लेने के बाद चुनाव की घोषणा की जायेगी.

बिना ओबीसी आरक्षण के ही पंचायत चुनाव कराने की तैयारी : राज्य निर्वाचन आयोग बिना ओबीसी आरक्षण के ही पंचायत चुनाव कराने की तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है. इसके अलावा बूथों का गठन, मतदाता सूची का प्रकाशन, सुरक्षा व्यवस्था, बैलेट बॉक्स व स्याही आदि की व्यवस्था जैसी अन्य चुनाव पूर्व तैयारियां पहले ही की जा चुकी हैं.

राज्य में चल रही 10वीं व 12वीं की परीक्षा क्रमश: 20 व 25 अप्रैल को समाप्त हो जायेगी. इन परीक्षाओं के कारण स्कूलों व शिक्षकों की अनुपलब्धता के कारण अप्रैल के अंत तक चुनाव संभव नहीं है. चार चरणों में चुनाव कराने की संभावना जतायी जा रही है. मालूम हो कि वर्ष 2020 से ही राज्य में पंचायत चुनाव लंबित है.

Posted By: Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >