Jharkhand News : रांची में क्यों शुरू हुआ शनिवार नो कार, क्या है इसका उद्देश्य, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख बजट सत्र में भाग लेने साइकिल से पहुंचे झारखंड विधानसभा

Jharkhand News, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड की राजधानी रांची को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए आज शनिवार से शनिवार नो कार की शुरुआत हुई. पर्यावरण को स्वच्छ रखने और खुद को स्वस्थ बनाने के लिए एक दिन साइकिल चलाने की अपील की गयी. इसी क्रम में झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने साइकिल से पहुंचे.

Jharkhand News, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड की राजधानी रांची को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए आज शनिवार से शनिवार नो कार की शुरुआत हुई. पर्यावरण को स्वच्छ रखने और खुद को स्वस्थ बनाने के लिए एक दिन साइकिल चलाने की अपील की गयी. इसी क्रम में झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने साइकिल से पहुंचे.

रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार की पहल पर शनिवार नो कार की शुरुआत हुई है. बारिश के कारण निर्धारित समय पर मोरहाबादी से इसकी शुरुआत नहीं हो सकी. नगर आयुक्त ने हर शनिवार को ‘नो कार’ के रूप में मनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जरूरत हो तभी कार का प्रयोग करें. अन्यथा ज्यादा से ज्यादा साइकिल का उपयोग करें. ये जनभागीदारी पर आधारित एक मुहिम है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कब रहेगा मौसम साफ और कब से होगी झमाझम बारिश, ये है पूर्वानुमान

आपको बता दें कि शनिवार का दिन एक सांकेतिक दिन है, जिसे हमें अपने जीवन में शामिल करना है. कार के उपयोग पर कोई पाबंदी नहीं है. निगम का उद्देश्य केवल इतना है कि रांची में शनिवार का दिन कम हॉर्न वाला हो. इससे बढ़ती ट्रैफिक समस्या से भी राहत मिलेगी. पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ-साथ सेहत के लिए भी ये फायदेमंद है.

Also Read: LPG Price In Jharkhand : झारखंड में घरेलू गैस सिलेंडर की क्या है कीमत, पढ़िए एक महीने में कितना बढ़ा दाम, किस जिले में कितना है मूल्य

नगर आयुक्त के अनुसार उनका उद्देश्य सबको स्वस्थ रखना ही नहीं है, बल्कि पर्यावरण व बढ़ती ट्रैफिक समस्या का हल खोजना भी है. यदि यह अभियान सफल होता है, तो अगले 20 सालों में आप देखेंगे कि रांची दोबारा ग्रीष्मकालीन राजधानी हो जायेगी. पेट्रोल के रूप में जेब खर्च पर कुछ राहत मिलेगी. रांची में शनिवार को नो कार अभियान तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Also Read: Green Ration Card News : रांची के इन 4 अंचलों के लाभुकों को आज मिलेगा ग्रीन राशन कार्ड

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >