झारखंड: रातू रोड फ्लाईओवर निर्माण को लेकर दो दिनों तक वाहनों का रूट रहेगा डायवर्ट, ये है लेटेस्ट अपडेट

रातू रोड फ्लाईओवर निर्माण के मद्देनजर किशोरी यादव चौक से जाकिर हुसैन पार्क के बीच पिलर सहित अन्य कार्य किया जाना है. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस से निर्माण करनेवाली कंपनी ने मदद मांगी है. इसके तहत रूट डायवर्ट किए गए हैं.

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के रातू रोड फ्लाईओवर निर्माण के मद्देनजर किशोरी यादव चौक से जाकिर हुसैन पार्क के बीच पिलर सहित अन्य कार्य किया जाना है. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस से निर्माण करनेवाली कंपनी ने सहायता मांगी है. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने ट्रायल के तौर पर दो दिनों का समय लेकर कुछ जगहों पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया है. यह प्रक्रिया गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गयी है, जो शुक्रवार तक चलेगी.

ये रूट किए गए डायवर्ट

– किशोरी यादव चौक से जाकिर हुसैन पार्क की ओर जाने वाले सभी तरह के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा.

-पिस्का मोड़ से आने वाले सभी ऑटोरिक्शा और ई-रिक्शा दुर्गा मंदिर चौक से होते हुए हॉट लिप्स चौक, एटीआइ मोड़, रणधीर वर्मा चौक, जाकिर हुसैन पार्क एवं अन्य स्थानों की ओर जा सकेंगे. अन्य वाहनों का परिचालन यथावत रहेगा. ये वाहन न्यू मार्केट चौक से बायें राजभवन मोड़ होते हुए हॉटलिप्स चौक की ओर जायेंगे.

Also Read: झारखंड का एक गांव, जिसका नाम सुनते ही नहीं थमेगी हंसी, ग्रामीणों को भी बताने में आती है काफी शर्म

ये रूट किए गए डायवर्ट

– कांके रोड से रातू रोड आने वाले ऑटोरिक्शा व ई-रिक्शा राम मंदिर (प्रेमसंस मोटर्स की बगल वाली सड़क) से सिदो-कान्हू पार्क, एटीआइ मोड़, रणधीर वर्मा चौक, जाकिर हुसैन पार्क होते हुए अन्य स्थानों की ओर जायेंगे. अन्य वाहनों का परिचालन यथावत रहेगा.

– कचहरी चौक की ओर से आनेवाले वाहन जाकिर हुसैन पार्क से किशोरी यादव चौक होते हुए रातू रोड व हरमू रोड की ओर जा सकेंगे.

Also Read: झारखंड में टला बड़ा हादसा, रेलवे का हाइट गेज गिरने से ट्रैफिक जाम, हाइवा ड्राइवर ने कर दी थी ये गलती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >