रोटी, बेटी और माटी के लिए हम झारखंड में परिवर्तन लाकर रहेंगे, हजारीबाग में गरजे पीएम मोदी

Jharkhand News: भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि हमारा एक ही नारा है- रोटी, बेटी और माटी. हम झारखंड में परिवर्तन लाकर रहेंगे.

Jharkhand News: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की धरती से राज्य में सत्तारूढ़ दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जमकर हमला बोला. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए बुधवार को पीएम मोदी ने कहा कि आज जो परिवर्तन यात्रा का समापन हो रहा है, यह झारखंड के लिए नई सुबह की शुरुआत साबित होगी.

हमारा एक ही नारा है- रोटी, बेटी और माटी

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा एक ही नारा है- रोटी, बेटी और माटी. इसके लिए हम झारखंड में परिवर्तन लाकर रहेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र ही दलित, वंचित और आदिवासी विरोधी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ऐसी नीतियां बनाईं थीं कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग कभी आगे न बढ़ पाएं.

कांग्रेस ने हमेशा एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण का विरोध किया

इनकी सरकार का यही उद्देश्य था. इसलिए कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण का विरोध किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भी कांग्रेस आरक्षण को खत्म करने की बात कर रही है. उन्होंने एक बार फिर कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीनकर कांग्रेस पार्टी अपने खास वोट बैंक को देना चाहती है.

भाजपा की वजह से सुरक्षित है एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण

प्रधानमंत्री ने झारखंड के मटवारी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज डंके की चोट पर कह रहा हूं- जब तक इस देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण कोई छीन नहीं सकता. उन्होंने कहा कि भाजपा की वजह से ही आरक्षण अब तक सुरक्षित है.

Also Read

आदिवासियों को पीएम मोदी ने दी 83 हजार करोड़ की सौगातें

गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने हजारीबाग से देश को दी 40 एकलव्य आदर्श विद्यालय की सौगात

रोटी, बेटी और माटी के लिए हम झारखंड में परिवर्तन लाकर रहेंगे, हजारीबाग में गरजे पीएम मोदी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >