Jharkhand News : बजरंग नगर हुआ रांची के कोकर का हैदर अली इलाका, रांची नगर निगम ने दी है नामकरण को स्वीकृति

अंग्रेजी हुकूमत के दौरान हैदर खान नामक एक डिप्टी कमिश्नर यहां घर बनाकर रहते थे. वे गया में डिप्टी कमिश्नर थे. उस समय उन्होंने यहां काफी संख्या में मुस्लिमों को बसाया. इस कारण इस सड़क का नाम हैदर अली रोड रखा गया, लेकिन 1967 में दंगा के बाद हैदर खान अपनी जमीन जायदाद को बेच कर यहां से चले गये.

Jharkhand News, रांची न्यूज : झारखंड की राजधानी रांची के कोकर का हैदर अली इलाका अब बजरंग नगर के नाम से जाना जायेगा. आज इसका विधिवत नामकरण किया गया. इस मौके पर रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, वार्ड नंबर 10 के पार्षद अर्जुन यादव एवं मोहल्ले के गणमान्य लोग उपस्थित थे. आपको बता दें कि कोकर स्थित हैदर अली रोड का नाम बजरंग नगर करने को लेकर वार्ड के लोगों की बैठक कोकर में हुई थी. इसमें निर्णय लिया गया था कि मंगलवार से विधिवत रूप से सड़क का नामकरण बजरंग नगर कर दिया जायेगा.

झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार किसी गली (रोड) का नाम बदल गया. यह गली है कोकर स्थित हैदर अली गली. वार्ड नंबर 10 के पार्षद अर्जुन यादव की मानें, तो इस रोड का नाम बदलने को लेकर नगर निगम बोर्ड की बैठक में स्वीकृति दी गयी है. नये नामकरण को लेकर मोहल्ले के बुद्धिजीवी लोगों के साथ कई दौर की बैठक भी हुई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि इस गली का नया नाम बजरंग नगर रखा जाये.

Also Read: Jharkhand News : JPSC कार्यालय का घेराव करने जा रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, इन मांगों को लेकर कर रहे आंदोलन

अंग्रेजी हुकूमत के दौरान हैदर खान नामक एक डिप्टी कमिश्नर यहां घर बनाकर रहते थे. वे गया में डिप्टी कमिश्नर थे. उस समय उन्होंने यहां काफी संख्या में मुस्लिमों को बसाया. इस कारण इस सड़क का नाम हैदर अली रोड रखा गया, लेकिन 1967 में दंगा के बाद हैदर खान अपनी जमीन जायदाद को बेच कर यहां से चले गये.

Also Read: अब बजरंग नगर होगा हैदर अली रोड का नाम, नगर निगम बोर्ड की बैठक में दी गयी स्वीकृति

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >