झारखंड निकाय चुनाव : रांची की जनता का मूड समझना मुश्किल, पिछले चुनाव में 50 फीसदी पार्षदों की हुई थी छुट्टी

Jharkhand Municipal Election 2026: रांची नगर निगम के 53 वार्डों का सियासी गणित बेहद पेचीदा रहा है। 2013 और 2018 के चुनावी नतीजों का तुलनात्मक विश्लेषण बताता है कि जनता हर बार नए चेहरों को मौका देने में पीछे नहीं रहती. इस रिपोर्ट में जानिए उन 8 वार्डों के बारे में जहां पार्षदों ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की और कैसे आरक्षण के कारण इस बार दिग्गजों को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी है.

Jharkhand Municipal Election 2026, रांची : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज होता जा रहा है. रांची नगर निगम के पिछले चुनावी नतीजों पर नजर डालें, तो वर्ष 2018 के चुनाव में मैदान में उतरे लगभग आधे पार्षदों को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, 21 पार्षद ऐसे भी रहे जिन पर जनता ने दोबारा भरोसा जताया था. इनमें 13 ने दूसरी और आठ ने तीसरी बार जीत दर्ज की थी. रांची नगर निगम में कुल 53 वार्ड हैं.

2013 में जीतने वाले आधे पार्षद नहीं जीत सके थे चुनाव

21 के अलावा जो पार्षद चुनाव लड़ रहे थे, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में देखा जाये तो वर्ष 2013 में जीतने वाले आधे पार्षद फिर चुनाव नहीं जीत सके थे. वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में पार्षद चुने गये कई प्रत्याशी इस चुनाव में फिर से किस्मत आजमा रहे हैं. इस बार वार्डों के आरक्षण में बदलाव के कारण पिछले चुनाव में जीत दर्ज करने वाले कुछ पार्षद खुद चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं. ऐसे पार्षदों की पत्नी चुनाव लड़ रही हैं. वहीं कुछ पार्षद ऐसे भी हैं जिन्होंने अपना वार्ड बदलकर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है.

Also Read: गुमला में दो दिनों के अंदर 3 की मौत, कहीं पीट-पीटकर हत्या तो कहीं घरेलू विवाद में दे दी जान

आठ दिग्गजों ने लगायी थी जीत की हैट्रिक

पिछले चुनाव में जीत दर्ज करने वाले छह पार्षद ऐसे थे जिन्होंने राज्य गठन के बाद हुए सभी चुनावों में जीत दर्ज की थी. राज्य गठन के बाद वर्ष 2018 तक तीन निगम चुनाव हुए हैं. रांची नगर निगम के वार्ड संख्या चार, सात, 16, 23, 27, 31, 36 और 41 के पार्षद ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की थी. इसके अलावा नगर निगम के 13 वार्ड पार्षद को वर्ष 2018 के चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत मिली थी. इन पार्षदों पर जनता ने वर्ष 2013 के चुनाव में भी भरोसा जताया था.

Also Read: महुआटांड़ के गांगपुर में हाथियों ने दादा-पोते की ली जान, परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >