Jharkhand ka Mausam: झारखंड के इन जिलों में 40 डिग्री के पार हुआ पारा, अभी और बढ़ेगा तापमान

Jharkhand ka Mausam|रांची में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान हिनू में दर्ज किया गया है. आज यहां का तापमान 36.2 डिग्री रहा. टाटीसिल्वे में 36 डिग्री, कांके में 35.7 डिग्री और नामकुम में 34.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. रांची का न्यूनतम तापमान नामकुम में सबसे कम 17 डिग्री रहा.

Jharkhand ka Mausam: झारखंड में गर्मी तेजी से बढ़ रही है. अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री तक पहुंच चुका है. इसमें अभी और वृद्धि होने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर ये है कि कल से यानी 13 अप्रैल से 16 अप्रैल तक आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. हालांकि, इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. चिंता बढ़ाने वाली खबर यह है कि इन्हीं तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्रीकी वृद्धि हो सकती है. यानी तापमान 43 डिग्री के पार जा सकता है, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी का एहसास होगा. चाईबासा, गोड्डा और डालटेनगंज का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है.

गोड्डा का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा

राजधानी रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निकट हिनू रोड स्थित मौसम केंद्र ने बुधवार को बताया कि आज गोड्डा का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 12 अप्रैल को 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि 13 अप्रैल को अधिकतम पारा 38 डिग्री और 14 एवं 15 अप्रैल को 39 डिग्री हो जाने का अनुमान है. इस दौरान न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 23 डिग्री तक हो जाने का अनुमान है.

झारखंड के किसी हिस्से में नहीं हुई बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 40.4 डिग्री पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा में रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान झारखंड के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई.

रांची में हिनू सबसे ज्यादा गर्म जगह

रांची में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान हिनू में दर्ज किया गया है. आज सुबह यहां का तापमान 36.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि टाटीसिल्वे में 36 डिग्री, कांके में 35.7 डिग्री और नामकुम में 34.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. रांची का न्यूनतम तापमान नामकुम में सबसे कम 17 डिग्री रहा. हिनू में 20.6 डिग्री, टाटीसिल्वे में 21.9 डिग्री और कांके में 16.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

झारखंड के जिलों का अधिकतम तापमान

  • बोकारो – 38.5 डिग्री

  • चतरा – 36.9 डिग्री

  • देवघर – 39.1 डिग्री

  • गढ़वा – 39.1 डिग्री

  • गिरिडीह – 37.2 डिग्री

  • गोड्डा – 40.7 डिग्री

  • गुमला – 36.4 डिग्री

  • हजारीबाग – 35.2 डिग्री

  • खूंटी – 36.7 डिग्री

  • लातेहार – 35.9 डिग्री

  • लोहरदगा – 35.6 डिग्री

  • पाकुड़ – 39.6 डिग्री

  • पलामू – 39.7 डिग्री

  • रामगढ़ – 37.6 डिग्री

  • रांची – 36.2 डिग्री

  • साहिबगंज – 37 डिग्री

  • सिमडेगा – 38 डिग्री

  • पश्चिम सिंहभूम – 37.4 डिग्री

  • जमशेदपुर – 39.7 डिग्री

  • डालटेनगंज 40.2 डिग्री

  • चाईबासा – 40.4 डिग्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >