किशोरी समृद्धि योजना के तहत झारखंड की 5.5 लाख छात्राओं को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें इसके बारे में

1 / 1
किशोरी समृद्धि योजना के तहत झारखंड की 5.5 लाख छात्राओं को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें इसके बारे में
फुल स्क्रीन में देखें

किशोरी समृद्धि योजना के तहत झारखंड की 5.5 लाख छात्राओं को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें इसके बारे में

सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत राज्य सरकार कक्षा 8 से 12वीं तक की छात्राओं को 25 हजार रुपये अनुदान स्वरूप देती है.

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्थपना दिवस के मौके पर झारखंड के छात्राओं को बड़ी तोहफा देंगे. दरअसल मुख्यमंत्री सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 5.5 लाख छात्राओं को 261 करोड़ आर्थिक लाभ देने की योजना बनायी है. वर्तमान में छह लाख 51 हजार से अधिक किशोरियों को इस योजना से जोड़ा गया है.

क्या है योजना

सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत राज्य सरकार कक्षा 8 से 12वीं तक की छात्राओं को 20 हजार रुपये अनुदान स्वरूप देती है. यह राशि हर वर्ग के लोगों के लिए अलग अलग होती है. झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट झारगोव डॉट इन से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 8 और 9 में पढ़ने वाली छात्राओं को 2500 रुपये और 10 वीं, 11 वीं और 12वीं के छात्राओं को 5 हजार रुपये की राशि दी जाती है. जबकि 18 वर्ष से अधिक होने पर 20 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है.

क्या है सरकार का मकसद

झारखंड सरकार इस योजना के जरिये बाल विवाह जैसी कुप्रथा को खत्म करना चाहती है. साथ ही साथ इसके जरिये वो महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को भी बढ़ावा देना चाहती है. गौरतलब है कि आर्थिक तंगी की वजह से झारखंड की कई छात्राएं शिक्षा छोड़ने पर विवश हो जाती है. खासकर के 10 वीं के बाद ऐसा करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है. आपको बता दें कि इससे राज्य की 8 लाख से ज्यादा किशोरियों को लाभ मिलेगा तो वहीं सरकार को 4.50 लाख करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.

कैसे करें आवेदन

इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने छात्राएं अपने स्कूल के अलावा नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर आवेदन प्राप्त कर सकती है. इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय में जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकती है. वहीं, आधिकारिक वेबसाइट jharkhand.gov.in पर जाकर वहां से पीडीएफ प्राप्त कर आवेदन भरकर इस योजना का लाभ उठा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >