झारखंड में गवर्नर-CM के कफिले में शामिल की जाएंगी नयी बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर गाड़ियां, जानें किन किन लोगों को मिलेगी ये सुविधाएं

Jharkhand Governor CM: झारखंड में राज्यपाल और सीएम की सुरक्षा के लिए दो-दो बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर गाड़ियां शामिल की जाएंगी. ये सुविधाएं वीवीआइपी नेता या राज्य के वैसे नेता को दी जाएंगी जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से दी जाती हैं.

रांची : झारखंड में अब राज्यपाल और सीएम (Jharkhand governor cm) के काफिले में सुरक्षा की दृष्टि से नयी बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर गाड़ियां शामिल की जायेंगी. काफिले में दो-दो गाड़ियां शामिल होंगी. वहीं राज्य में राष्ट्रपति के आगमन पर उनके भ्रमण के दौरान यह सुविधा मिलेगी. वीवीआइपी नेता या राज्य के वैसे नेता, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से बुलेटप्रूफ गाड़ियां दी जाती हैं, उन्हें ये गाड़ियां दी जायेंगी. इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी गयी है. अहमदाबाद से पांच नयी बुलेटप्रूफ गाड़ियां तैयार होकर झारखंड आ गयी हैं. वहीं 12 अन्य बुलेटप्रूफ गाड़ियां भी तैयार हो चुकी हैं, जिन्हें अहमदाबाद से भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

रेंज स्तर पर सुरक्षित रखी जायेंगी गाड़ियां :

कुछ गाड़ियों को रेंज स्तर पर सुरक्षित रखा जायेगा, ताकि विशेष परिस्थिति में वीवीआइपी के आगमन पर उनका प्रयोग हो सके. राज्य में बुलेटप्रफ गाड़ियों का प्रयोग सुरक्षा की दृष्टि से होता है. पर पूर्व में खरीदी गयी गाड़ियां काफी पुरानी हो चुकी थीं. इनका अधिक उपयोग नहीं हो रहा था. इस कारण पुलिस मुख्यालय के स्तर से 17 नयी फॉर्च्यूनर गाड़ियों को खरीद कर बुलेटप्रूफ बनाने के लिए अहमदाबाद भेजा गया था. अहमदाबाद में गाड़ियों के तैयार होने के बाद इनकी जांच के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय के स्तर से पुलिस अधिकारियों की टीम वहां भेजी गयी थी. टीम द्वारा क्लियरेंस प्रदान करने के बाद वहां से गाड़ियों के आने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

आइपीएस अधिकारियों के लिए 20 स्कॉर्पियो की खरीदारी

झारखंड में आइपीएस अधिकारियों के लिए पुलिस मुख्यालय ने 20 नयी स्कॉर्पियो की खरीदारी की है. सबकी डिलिवरी पुलिस मुख्यालय को कर दी गयी है. ये स्कॉर्पियो को एसपी के अलावा उन आइपीएस अधिकारियों को दिये जायेंगे, जिनकी गाड़ियां कंडम हो चुकी हैं. मिली जानकारी के अनुसार, आइपीएस अधिकारियों के लिए 2012-14 के बीच स्कॉर्पियो गाड़ी की खरीदारी हुई थी, उसके बाद कोई खरीदारी नहीं हुई थी.

Also Read: झारखंड में बच्चियों और महिलाओं पर कितना खर्च करती है सरकार, सबसे अधिक राशि मंईयां योजना पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >