जनता प्लस-2 स्कूल के टॉपर बने प्रताप खंडीत

जनता उच्च विद्यालय प्लस-2 खलारी का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा

खलारी. जैक दसवीं बोर्ड परीक्षा में जनता उच्च विद्यालय प्लस-2 खलारी के कुल 101 परीक्षार्थी शामिल हुए. विद्यालय का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा तथा 91 छात्र उत्तीर्ण हुए. जिसमें प्रथम श्रेणी 54, द्वितीय श्रेणी 34, तृतीय श्रेणी 03 एवं मार्जिनल श्रेणी में 10 छात्र रहे. विद्यालय के छात्र प्रताप खंडीत 84.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय की टॉपर बने. प्रताप ने कुल 423 अंक प्राप्त किये. वही द्वितीय स्थान पर आयुष कुमार को 83.6 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर काजल कुमारी को 82.6 प्रतिशत, चौथे स्थान पर सावरी चौहान रही, जिन्हें 81.4 प्रतिशत एवं पांचवें स्थान पर नीलू मिंज को 71.8 प्रतिशत अंक मिला. छात्रों की सफलता पर हाईस्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अवनीश कुमार के अलावा शिक्षक सुजीत कुमार प्रसाद, देवब्रत गोराई, सत्येश कुमार तिवारी, अनिया सुरीन, राकेश कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षको ने छात्रो को बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >