हेमंत सोरेन-ईडी में तनातनी के बीच एक्शन में राज्यपाल, मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक राजभवन पहुंचे

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को राजभवन तलब किया है. राज्य के तीनों शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी राजभवन पहुंच गए हैं.

लैंड स्कैम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बीच झारखंड में गहमागहमी बढ़ गई है. एक ओर ईडी मुख्यमंत्री से पूछताछ करने के लिए तैयार है, तो दूसरी ओर केंद्रीय जांच एजेंसी की इस कार्रवाई के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रदर्शन के लिए तैयार है. ईडी और सीएम हेमंत सोरेन में तनातनी के बीच राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कम से कम तीन जगहों पर धारा-144 लगा दी गई है. धरना, प्रदर्शन, जुलूस और रैलियों पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. इस बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को राजभवन तलब किया है. राज्य के तीनों शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी राजभवन पहुंच गए हैं.

दो दिन से कहां हैं हेमंत सोरेन, किसी को नहीं मालूम

बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन कथित तौर पर कल (29 जनवरी) से लापता हैं. हालांकि, झामुमो का कहना है कि मुख्यमंत्री लापता नहीं हैं. वह जहां कहीं भी हैं, सही-सलामत हैं. वहीं, कांग्रेस की एक विधायक ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार (30 जनवरी) को सबके सामने होंगे. मंगलवार को दिन में दो बजे सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे.


Also Read: हेमंत सोरेन-ईडी में तनातनी के बीच एक्शन में राज्यपाल, मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक राजभवन पहुंचे
दिल्ली में शिबू सोरेन के आवास पर भी ईडी ने दी थी दबिश

सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने देश की राजधानी नई दिल्ली में हेमंत सोरेन के तीन ठिकानों पर छापेमारी की थी. हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित सरकारी आवास के अलावा ईडी की टीम झारखंड भवन और झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के यहां भी पहुंची थी. हालांकि, हेमंत सोरेन कहीं नहीं मिले. इसके बाद देर रात तक ईडी की टीम उनके ठिकानों पर डटी रही. आखिरकार रात के करीब साढ़े दस बजे ईडी के अधिकारी उनके आवास से निकल गई. खबर है कि ईडी की टीम उनकी एचआर नंबर की बीएमडब्ल्यू कार और कुछ कागजात अपने साथ ले गई है.

Also Read: हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बीच रांची में इन जगहों पर लागू हुई निषेधाज्ञा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >