Coronavirus को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा ‘आपदा’, स्वास्थ्य मंत्री ने फिर की बैठक

Jharkhand Government Concerned over Coronavirus says Hemant Soren. झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि कोरोना वायरस (Coronavirus) आपदा जैसी है. इसको लेकर सरकार भी चिंतित है. कैसे इसे फैलने से रोका जाये और इसका इलाज क्या है, इस दिशा में सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है.

रांची : चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस (Coronavirus) दुनिया के 70 से ज्यादा देशों तक फैल चुका है. झारखंड भी इससे अछूता नहीं रहा. इस जानलेवा वायरस ने झारखंड सरकार की चिंता बढ़ा दी है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार (4 मार्च, 2020) की शाम के बाद गुरुवार (5 मार्च, 2020) को भी अधिकारियों के साथ बैठक की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार इस वायरस से चिंतित है और इससे निबटने के उपायों पर विचार-विमर्श कर रही है.

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि कोरोना वायरस आपदा जैसी है. इसको लेकर सरकार भी चिंतित है. कैसे इसे फैलने से रोका जाये और इसका इलाज क्या है, इस दिशा में सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें. हर तरह का एहतियात बरतें.

श्री सोरेन ने कहा कि रंगों के त्योहार होली को लेकर सरकार कोई एडवाइजरी जारी नहीं करेगी. लोगों को खुद तय करना है कि वे कैसे इस त्योहार को मनायेंगे. उन्होंने उम्मीद जतायी कि लोग रंगों के इस पर्व के दिन शुभकामनाएं लेंगे और देंगे. उसका तरीका क्या होगा, यह खुद वे ही तय करेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार का काम इस जानलेवा वायरस से बचने के उपायों पर ध्यान केंद्रित करना है. इससे बचने के लिए अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले खेल के आयोजनों को भी स्थगित करने की सूचनाएं आ रही हैं. यह बताता है कि यह वायरस कितना खरतनाक है. उन्होंने कहा कि सतर्कता ही बचाव का माध्यम हो सकता है.

उधर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों के साथ एक बार फिर बैठक की. बताया गया है कि बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की गयी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित की योजनाओं को शीघ्र लागू करें. बैठक में स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी के अलावे विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. ज्ञात हो कि बुधवार की रात को श्री गुप्ता ने कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी.

उल्लेखनीय है कि झारखंड में भी कोरोना वायरस से पीड़ित कई संदिग्ध मरीज पाये गये हैं. चार संदिग्ध के ब्लड सैंपल कोलकाता और पुणे भेजे गये हैं. कोरोना को लेकर देश भर में हाई अलर्ट के बीच राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में कोरोना के चार संदिग्ध भर्ती हुए थे. सभी दूसरे देशों से आये हैं. इनमें एक महिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >