झारखंड को मिले 5 नये लोकपाल, मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण, सुनवाई और समाधान होगा आसान

झारखंड को पांच नये लोकपाल मिल गये हैं. इनके आने से मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण, सुनवाई और समाधान सब आसान हो जायेगा. ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने इनसे अपील की है कि ये लोग रोल मॉडल बनें.

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने झारखंड मंत्रालय में शुक्रवार को नवनियुक्त पांच लोकपालों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री ने सभी लोकपालों से मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण, सुनवाई एवं समाधान पारदर्शी तरीके से करने की अपील की. मंत्री ने नवनियुक्त लोकपालों से कहा कि वे अपने उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन से रोल मॉडल बनें. धैर्यपूर्वक एक जज की तरह समस्या या शिकायतों को सुनें, परखें और तब उचित निर्णय लें.

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य यही है कि छोटी-मोटी शिकायतों का ससमय समाधान हो और छोटी-छोटी गड़बड़ियों को ध्यान देकर सुधार जाये. मंत्री ने लोकपाल अपने उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन से रोल मॉडल बनें. धैर्यपूर्वक एक जज की तरह समस्या या शिकायतों को सुनें, परखें और तब निर्णय लें.

Also Read: झारखंड के बेरोजगारों को गांव में ही रोजगार देने की योजना हुई फेल, जानें मंत्री आलमगीर आलम ने क्या कहा

ग्रामीण विकास सचिव चंद्रशेखर ने कहा कि लोकपालों की नियुक्ति से मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता आयेगी. लोकपालों का दायित्व मनरेगा के तहत लाभुकों के प्रति जवाबदेह, पारदर्शी तंत्र तथा दक्षता में गुणात्मक सुधार करना है. उन्होंने कहा कि लोकपाल न सिर्फ योजनाओं की मॉनिटरिंग करेंगे, बल्कि शिकायतों का तत्काल समाधान भी करेंगे एवं योजनाओं की कार्य प्रगति से सरकार को अवगत करायेंगे.

Also Read: Jharkhand News: मंत्री आलमगीर आलम और पंकज को क्लीन चिट देनेवाले डीएसपी से आज होगी पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >