हटिया रेलवे स्टेशन : ऐसा होगा पंडाल
हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति पंडाल का भूमि पूजन 27 सितंबर को संपन्न हुआ. कमेटी के सचिव इंदरजीत सिंह ने मां दुर्गा के सभी भक्तों को पूजा के दौरान अपने पंडाल में आने का आमंत्रण दिया है. भूमि पूजन के साथ मूर्ति व पंडाल निर्माण का काम शुरू हो गया है. पुरोहित उमाशंकर भट्टाचार्य ने पूजा कराई. मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष नंदन यादव, रांची महानगर जगन्नाथनगरीय दुर्गा पूजा समिति के संयोजक कृष्ण मोहन सिंह, हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के सचिव इंद्रजीत सिंह, रेलवे आरपीएफ के ओसी वर्धन, विजय बहादुर सिंह, सुशील बाजपेई, प्रकाश कुमार, गोपाल उपाध्याय, मोनाल श्रीवास्तव, विनय सिंह, महानगर दुर्गा पूजा समिति से बिंदु सिंह, पूनम शर्मा, डॉ रजनी शर्मा, हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के संयोजक चंचल सिंह, संरक्षक संजय चौबे, मनोज राय, कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश सिंह, चंदन यादव, संतोष यादव, सौरभ पांडे, पुरुषोत्तम राठौड़, सोमनाथ बाउरी, चंदन कुमार, राजू ठाकुर, भोला यादव, गौतम बाउरी, रितेश, बंटू सिंह, अमित पांडेय, बिट्टू यादव, अभिषेक सिंह, नवदीप, अभिषेक चट्टोराज, रोहित, पवन, नवीन, अमन, राहुल यादव व अन्य शामिल हुए. समिति के सह सचिव सौरव पांडेय ने बताया कि इस वर्ष समिति का 59वां वर्ष है. भव्य पहाड़ में काल्पनिक मंदिर का प्रारूप बनाया जा रहा है.