झारखंड विधानसभा में 8,399.31 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट पेश, ग्रामीण विकास को सबसे ज्यादा राशि

झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया गया है, जिसकी कुल राशि 8,399.31 करोड़ रुपये है. इस बजट में ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना पर विशेष ध्यान दिया गया है.

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया. सरकार ने कुल 8,399.31 करोड़ रुपये की अनुपूरक अनुदान मांग सदन के पटल पर रखी. इसमें 7,256.25 करोड़ रुपये राजस्व व्यय और 1,143.06 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए प्रस्तावित किए गए हैं. अनुपूरक बजट में ग्रामीण विकास, शिक्षा, ग्रामीण कार्य, पेयजल, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया गया है.

ग्रामीण विकास विभाग को 4,258.67 करोड़ रुपये आवंटित

सरकार की ओर से पेश अनुपूरक बजट में सबसे बड़ा आवंटन ग्रामीण विकास विभाग को दिया गया है. विभाग के लिए 4,258.67 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है. इसके बाद प्राथमिक एवं वयस्क शिक्षा प्रभाग को 946.31 करोड़ रुपये, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को 912.45 करोड़ रुपये तथा ग्रामीण कार्य विभाग को 885.83 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

ये भी पढ़ें... झारखंड विधानसभा: JPSC को लेकर सदन के अंदर वेल में BJP विधायकों का हंगामा

स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना पर जोर

स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़े विभागों को भी अतिरिक्त राशि दी गई है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के लिए 271.61 करोड़ रुपये, पंचायती राज विभाग के लिए 244.80 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए 218.17 करोड़ रुपये, खान एवं भूतत्व विभाग के लिए 173.65 करोड़ रुपये तथा गृह, जेल एवं आपदा प्रबंधन विभाग के लिए 490.69 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग को 66.53 करोड़ रुपये, वित्त विभाग को 56.96 करोड़ रुपये, पर्यटन विभाग को 36.76 करोड़ रुपये, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग को 33.21 करोड़ रुपये, विधि विभाग को 29.54 करोड़ रुपये, भवन निर्माण विभाग को 21.75 करोड़ रुपये, नगर विकास एवं आवास विभाग को 20.21 करोड़ रुपये तथा जल संसाधन विभाग को 18.06 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें... रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में अब हादसों पर लगेगा ब्रेक; पहाड़ काटकर बनेगी नई फोरलेन सड़क

पूंजीगत व्यय पर विशेष जोर

अनुपूरक बजट में पूंजीगत व्यय को भी प्राथमिकता दी गई है. ग्रामीण कार्य विभाग को पूरे 885.83 करोड़ रुपये पूंजीगत मद में दिए गए हैं. इसके अलावा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के लिए 69.94 करोड़ रुपये, अनुसूचित जनजाति, एससी एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के लिए 33.39 करोड़ रुपये, पर्यटन विभाग के लिए 34.87 करोड़ रुपये, शहरी विकास विभाग के लिए 11.15 करोड़ रुपये तथा स्वास्थ्य विभाग के लिए 10 करोड़ रुपये पूंजीगत मद में प्रस्तावित किए गए हैं. इससे सड़क, पेयजल, भवन और अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है.

अनुपूरक बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद सरकार विनियोग विधेयक भी सदन में पेश करेगी. विधेयक के पारित होने के बाद संबंधित विभागों को अतिरिक्त राशि खर्च करने की वैधानिक अनुमति मिल जाएगी.

वित्तीय वर्ष 2026-27 : प्रथम अनुपूरक बजट (विभागवार आवंटन)

क्रमविभागराशि (करोड़ रुपये में)
1ग्रामीण विकास विभाग4,258.67
2प्राथमिक एवं वयस्क शिक्षा प्रभाग946.31
3अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग912.45
4ग्रामीण कार्य विभाग885.83
5गृह, जेल एवं आपदा प्रबंधन विभाग (आपदा प्रबंधन)490.69
6पेयजल एवं स्वच्छता विभाग271.61
7पंचायती राज विभाग244.80
8स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग218.17
9खान एवं भूतत्व विभाग173.65
10ब्याज भुगतान152.00
11कैबिनेट सचिवालय (निर्वाचन)86.78
12सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग66.53
13वित्त विभाग56.96
14पर्यटन विभाग (पर्यटन प्रभाग)36.76
15कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग33.21
16ऋण की अदायगी31.08
17विधि विभाग29.54
18मंत्रिमंडल सचिवालय (नागर विमानन)27.07
19माध्यमिक शिक्षा प्रभाग25.06
20वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग23.55
21भवन निर्माण विभाग21.75
22नगर विकास एवं आवास विभाग20.21
23झारखंड उच्च न्यायालय19.20
24जल संसाधन विभाग18.06
25सूचना एवं जनसंपर्क विभाग16.96
26राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (राजस्व)16.29
27महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग14.79
28ऊर्जा विभाग14.36
29स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग (पूंजीगत)10.00
30वाणिज्यकर विभाग8.85
31डेयरी प्रभाग7.06
32कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (डेयरी)7.06
33श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग2.00
34राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (निबंधन)2.00
35विधानसभा सचिवालय1.45
36उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग0.91
37खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग0.33
38योजना एवं विकास विभाग0.20
39संसदीय कार्य विभाग0.20
40विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (मुख्यालय)0.15
41कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (पशुपालन)0.05
42राज्यपाल सचिवालय0.05
43कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (सहकारिता)0.04
44राजभाषा प्रभाग0.01


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek chandra

झारखंड में पिछले दो दशक से अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं. पत्रकारिता का ककहरा प्रसिद्ध पत्रकार और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश से सीखा है. सम सामयिक विषयों पर कई रिपोर्ट राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रही हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >