आदिवासी महोत्सव: फिल्म फेस्टिवल और मास्टर क्लास 9 अगस्त को, छात्रों को मिलेगा सीखने का मौका

नौ अगस्त को मोराबादी मैदान में झारखंड फिल्म फेस्टिवल और मास्टर क्लास का आयोजन हो रहा है. इसका उद्देश्य युवाओं को फिल्म निर्माण, विजुअल स्टोरीटेलिंग और मीडिया उद्योग की व्यावहारिक जानकारी देना है. आदिवासी जीवन और संस्कृति पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन भी होगा.

आदिवासी महोत्सव-2026 के तहत नौ अगस्त को मोरहाबादी मैदान में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड  की ओर से फिल्म फेस्टिवल और मास्टर क्लास का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के युवाओं को फिल्म निर्माण, विजुअल स्टोरीटेलिंग और मीडिया उद्योग की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है. इस संबंध में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपति को पत्र भेजकर कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया है. विश्वविद्यालय से जनसंचार, पत्रकारिता, मीडिया स्टडीज, फिल्म स्टडीज, परफॉर्मिंग आर्ट्स, विजुअल कम्युनिकेशन समेत संबंधित विषयों के कम से कम 50 विद्यार्थियों को नामित कर भेजने का अनुरोध किया गया है.

आदिवासी जीवन और संस्कृति पर आधारित फिल्मों का होगा प्रदर्शन 

फिल्म फेस्टिवल में आदिवासी जीवन, स्वदेशी संस्कृति, सामाजिक सरोकार और उत्कृष्ट सिनेमा पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन होगा. वहीं "फिल्म मेकिंग एंड करियर ऑपर्च्युनिटीज इन द फिल्म इंडस्ट्री" विषय पर विशेष मास्टर क्लास आयोजित की जाएगी. इसका संचालन सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट , कोलकाता के विशेषज्ञ और प्राध्यापक करेंगे. 

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने आदेश के अनुपालन में अवमानना याचिका पर की सुनवाई, पलामू के उपायुक्त को हाजिर होने का निर्देश

फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखेंगे प्रतिभागी 

मास्टर क्लास में प्रतिभागियों को फिल्म निर्माण की मूलभूत तकनीक, विजुअल स्टोरीटेलिंग, पटकथा लेखन, निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी, संपादन और साउंड डिजाइन की जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा फिल्म, टेलीविजन, ओटीटी और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में करियर की संभावनाओं तथा उच्च शिक्षा के अवसरों पर भी विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे.  

फिल्म शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में पहल

झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का कहना है कि यह पहल युवाओं की रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देने के साथ उन्हें फिल्म और मीडिया उद्योग की व्यावहारिक समझ विकसित करने में मदद करेगी. निगम का मानना है कि आदिवासी महोत्सव के दौरान आयोजित यह कार्यक्रम राज्य के मीडिया और फिल्म के विद्यार्थियों के लिए सीखने तथा करियर निर्माण का महत्वपूर्ण मंच बनेगा. 

उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झारखंड राज्य फिल्म विकास निगम और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता के बीच रांची में फिल्म इंस्टीट्यूट की स्थापना को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे.

ये भी पढ़ें- JSSC ने जारी किया झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024 का प्रोविजनल मॉडल आंसर, 11 अगस्त तक ऑनलाइन आपत्ति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil choudhary

सुनील चौधरी प्रभात खबर में विशेष संवाददाता हैं. पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय सुनील चौधरी करीब 25 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े हैं. इससे पहले वे ईटीवी में भी काम कर चुके हैं. खोजी पत्रकारिता, राजनीतिक खबरों, तथ्यपरक विश्लेषण और जमीनी सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की पहचान है.

नेशनल गेम के टेंडर में गड़बड़ी, ग्रामीण विद्युतीकरण टेंडर घोटाला, बालू घोटाला और करीब 4,000 करोड़ रुपये के एमएसडी घोटाले जैसे महत्वपूर्ण मामलों को उन्होंने प्रमुखता से उठाया, जिनका व्यापक सामाजिक और प्रशासनिक प्रभाव रहा. मुख्यमंत्री बीट के साथ ऊर्जा, खनन, औद्योगिक विकास, सरकारी योजनाओं, राजनीति और सार्वजनिक नीति से जुड़े विषयों पर वे लगातार खबरें लिखते रहे हैं.

दस्तावेजों और तथ्यों की गहन पड़ताल के साथ जटिल विषयों को सरल और स्पष्ट तरीके से पाठकों तक पहुंचाना उनकी रिपोर्टिंग की खासियत है. राजनीति, एआइ और टेक्नोलॉजी, पावर सेक्टर, उद्योग-खनन और हार्ड न्यूज उनके पसंदीदा विषय हैं. बदलती तकनीक और अर्थव्यवस्था के बीच नीतिगत फैसलों और उनके जमीनी प्रभावों को समझना और सामने लाना उनकी पत्रकारिता का अहम हिस्सा रहा है.

सुनील चौधरी को बीबीसी, पैनोस इंटरनेशनल और झारखंड सरकार की फेलोशिप मिल चुकी है. विभिन्न महत्वपूर्ण और खोजी खबरों के लिए उन्हें कई संस्थानों द्वारा कई बार सम्मानित और पुरस्कृत किया गया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >