रांची.
झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ की ओर से शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा में 251 पौधे लगाये गये. लोगों के बीच कपड़े के थैले का भी वितरण किया गया. इस मौके पर पेयजल व उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता की इस मुहिम की सराहना की. उन्होंने कहा कि ये मुहिम विद्यालय परिसर से लेकर जिला और जिले से राज्य व देश तक फैलेगी. इससे पर्यावरण बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि वृक्ष भगवान शिव के समान हैं, जो कार्बन डाइऑक्साइड के रूप में विष ग्रहण कर समाज को बचाने का काम करते हैं. संघ के महासचिव राहुल कुमार ने स्वस्थ पर्यावरण सुरक्षित भविष्य को गंभीरता से लेने को कहा. संघ की ओर से 27 मई से पांच जून तक पौधारोपण व कपड़े के थैले का वितरण किया जा रहा है. कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष प्रभात, कोषाध्यक्ष अंशुमन, संयुक्त सचिव संदीप, ओम प्रकाश, लोकेश, शुभम, अविनाश, पंकज, अजीत, अभियंता प्रमुख बृजनंदन कुमार, मुख्य अभियंता श्रवण कुमार, अभिनेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.गांवों में किसानों को दिया गया बीज का प्रशिक्षण
रांची.
दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, मोरहाबादी में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत राजधानी के कई गावों में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वैज्ञानिकों की टीम ने सारजमडीह, बंधुयाडीह, मातकम डीह, भोगना बेड़ा, बूढ़ा कोचा, तिरला कोचा, कुतुर लोबा, पुट्टा दाग एवं सुरसू में जाकर किसानों के बीच प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया. टीम में डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ राजेश कुमार, डॉ भरत महतो, डॉ नेहा राजन, डॉ रविंद्र कुमार सिंह व डॉ विशाखा सिंह शामिल थे. किसानों को डीएसआर विधि से धान की खेती, दलहन-तेलहन उत्पादन व खरीफ फसलों में बीजोपचार की जानकारी दी गयी. इसमें संबंधित ग्राम पंचायतों के मुखिया, बीटीएम, बीएओ, कृषक मित्र समेत 900 किसानों ने भाग लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
