Jagarnath Mahto Death: पंचतत्व में विलीन हुए जगरनाथ महतो, अंत्येष्टि में पहुंचे हेमंत सोरेन

Jharkhand Education Minister Jagarnath Mahto Live Updates: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पंचतत्व में विलीन हो गए. बोकारो स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया. अंत्येष्टि में सीएम हेमंत सोरेन, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, महुआ माजी समेत कई गणमान्य शामिल हुए. पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिये प्रभात खबर के Live सेक्शन में…

Live Updates
1:35 AM. 8 Apr 23 8:05 PM. 7 Apr

पंचतत्व में विलीन हुए जगरनाथ महतो

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पंचतत्व में विलीन हो गए. बोकारो स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया. अंत्येष्टि में सीएम हेमंत सोरेन, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, महुआ माजी समेत कई गणमान्य शामिल हुए.

1:35 AM. 8 Apr 23 8:05 PM. 7 Apr

अंतिम संस्कार के लिए आवास से निकली शव यात्रा

जगरनाथ महतो के अंतिम संस्कार के लिए आवास से शव यात्रा निकल गयी है. अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा है.

1:35 AM. 8 Apr 23 8:05 PM. 7 Apr

जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, उमड़ी भीड़

बोकारो. जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर बोकारो स्थित उनके घर पर पहुंचा. इससे माहौल गमगीन हो गया है. अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गयी है.

1:35 AM. 8 Apr 23 8:05 PM. 7 Apr

बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

जगरनाथ महतो के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकारो पहुंचे. सीएम के साथ स्पीकर रवींद्र नाथ महतो भी दिवंगत मंत्री के पैतृक गांव पहुंचे हैं. यहां से वे दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो के घर जाएंगे, फिर अंतिम यात्रा में शामिल होंगे. मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मंत्री चंपई सोरेन, मिथिलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, महुआ माजी, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, फागू बेसरा, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल समेत अन्य पहुंचे हैं. मथुरा प्रसाद महतो एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त योगेंद्र महतो पहुंचे.

7:11 PM. 7 Apr 23 1:41 PM. 7 Apr

बीएड कॉलेज मैदान को बनाया गया श्रद्धांजलि सभा स्थल

मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शोक में फुसरो की दुकानें बंद रही. युवा व्यवसायी संघ ने शोक सभा का आयोजन किया. बता दें कि बीएड कॉलेज मैदान को श्रद्धांजलि सभा स्थल बनाया गया है. वहीं, मंत्री के गांव सिमराकुलही में हैलीपेड बन रहा है. जहां मुख्यमंत्री सीधे रांची से हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे. गांव से भंडारीदह तक हर 10-15 मीटर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं, अंत्येष्टि स्थल पर बोकारो के डीडीसी दिशा-निर्देश देते दिखे.

7:11 PM. 7 Apr 23 1:41 PM. 7 Apr

जगरनाथ महतो का पार्थीव शरीर पहुंचा बोकारो

जगरनाथ महतो का पार्थीव शरीर बोकारो पहुंचा गया है. जिसके बाद दामोदर नदी तट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा.

मुख्य बातें

Jharkhand Education Minister Jagarnath Mahto Live Updates: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पंचतत्व में विलीन हो गए. बोकारो स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया. अंत्येष्टि में सीएम हेमंत सोरेन, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, महुआ माजी समेत कई गणमान्य शामिल हुए. पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिये प्रभात खबर के Live सेक्शन में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >