झारखंड CID की बड़ी कार्रवाई: 8.52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का भंडाफोड़, UP से आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand Cyber Crime News: झारखंड सीआईडी ने साइबर क्राइम थाना कांड संख्या 27/26 के तहत कार्रवाई करते हुए 8.52 रुपये करोड़ की ठगी के आरोपी बृजेश सिंह को मिर्जापुर (UP) से गिरफ्तार किया है. अपराधियों ने व्हाट्सएप के माध्यम से फॉरेक्स ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर पीड़ित से निवेश कराया था. पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल, सिम, डेबिट कार्ड और चेक बुक बरामद किए हैं.

Jharkhand Cyber Crime News, रांची: झारखंड में साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को बड़ी सफलता मिली है. सीआईडी की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य बृजेश सिंह को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद से गिरफ्तार किया है.

मुनाफे का जाल और 8.52 रुपये करोड़ की लूट

जांच में यह बात सामने आई है कि अपराधियों ने वादी (शिकायतकर्ता) को व्हाट्सएप के माध्यम से ‘FXPROGROUP-cc’ नामक एक फर्जी ग्रुप से जोड़ा था. पीड़ित को फॉरेक्स ट्रेडिंग (Forex Trading) में निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया गया. शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए अपराधियों ने पीड़ित के वॉलेट में ‘फर्जी लाभ’ भी दिखाया, जिससे प्रभावित होकर पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में भारी रकम निवेश कर दी. इस प्रकार शातिरों ने वादी से कुल ₹8,52,47,000 की धोखाधड़ी की.

Also Read: Chaibasa: नोवामुंडी के जोजो कैंप में ग्रामीणों ने बचाई हिरण के बच्चे की जान, पेश की इंसानियत की मिसाल

मिर्जापुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तारी

कांड संख्या 27/26 की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की टीम मिर्जापुर पहुंची. स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर आरोपी बृजेश सिंह को दबोच लिया गया. तलाशी के दौरान पुलिस ने कांड में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और चेक बुक भी बरामद किए हैं, जिनका उपयोग ठगी की राशि के लेनदेन में किया जा रहा था.

साइबर अपराधियों से बचने के लिए CID के टिप्स

झारखंड सीआईडी ने इस अपराध शैली को देखते हुए आम जनता के लिए सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं. इसके मुताबिक व्हाट्सएप, टेलीग्राम या गूगल ऐड्स पर मिलने वाले निवेश के लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी अनजान वेब पोर्टल पर रजिस्टर करें. साथ ही निवेश के नाम पर सोशल मीडिया ग्रुप्स के माध्यम से दिए गए किसी भी बैंक खाते या UPI ID में पैसे जमा न करें. हमेशा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एप्लीकेशन के माध्यम से ही निवेश करें. यदि आप ठगी का शिकार होते हैं, तो बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं.

Also Read: पलामू मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: पांडू में मिला शव पूर्व माओवादी नेता ‘विशाल जी’ का निकला, इलाके में दहशत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >