Jharkhand Crime News: बेटे का सामने ही प्रेमी ने अपने प्रेमिका को मारी गोली, मौत, जानें पूरा मामला

रांची के तुपुदाना में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की उसके 6 साल के बेटे के सामने की हो गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद चांदसिला दोन मोड़ के पास फेंक दिया

रांची : तुपुदाना में प्रेमी बिरेंद्र मिंज ने चलती गाड़ी में प्रेमिका लिली प्रफुल्ल खाखा की उसके छह साल के बेटे के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को तुपुदाना के चांदसिला दोन मोड़ के पास फेंक दिया और उसके बेटे को उतार दिया. मां के शव से लिपट बेटा जोर-जोर से रोने लगा. इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

घटना की जानकारी मिलने पर तुपुदाना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. बच्चे ने पूरी घटना पुलिस को बतायी. ओपी प्रभारी कन्हैया सिंह ने बताया कि मृतका लिली प्रफुल्ल खाखा दो बच्चों की मां थी. वह मूल रूप से लातेहार के महुआडांड़ की रहनेवाली थी. वर्तमान में टाटीसिल्वे में अपने दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती थी. लिली का पति पटना स्थित छड़ फैक्ट्री में काम करता है. कुछ दिन पहले ही वह घर आया है.

बिरेंद्र ने फोन कर बुलाया था :

पुलिस के अनुसार, घटना की रात बिरेंद्र मिंज ने लिली को फोन कर मिलने के लिए बुलाया. लिली छह साल के बेटे को साथ लेकर घर से निकली व बिरेंद्र के स्कॉर्पियो में जा बैठी. उसे लेकर बिरेंद्र तुपुदाना की ओर ले गया और गाड़ी में ही उसके बेटे के सामने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव फेंक दिया.

मृतका के बेटे ने ही पुलिस को बताया कि उसकी मां को बिरेंद्र मिंज ने ही गोली मारी थी. पुलिस आरोपी की तलाश में रांची व लातेहार में छापामारी कर रही है. पुलिस के मुताबिक,महुआडांड़ के बोगता निवासी बिरेंद्र मिंज पहले लिली के पिता का कार चालक था. इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया. बाद में दोनों की शादी अलग-अलग जगह पर हो गयी.

Posted By: Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >