सीएम हेमंत सोरेन ने किया टीका एक्सप्रेस का शुभारंभ, अब घर-घर तक संभव होगा वैक्सीनेशन, जानें कैसे

झारखंड सरकार ने कोरोना महामारी निपटने के लिए टीका एक्सप्रेस की सुरूआत कर दी है, इसका उद्देश्य जिलों में छूट गये लोगों को कोरोना का टीका दिलवाना है, कल हेमंत सोरेन इसका शुभारंभ किया.

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमण से आनेवाली संभावित चुनौती से निपटने के लिए राज्य सरकार ने पूरी तैयारी की है. राज्य के सभी जिलों में टीका एक्सप्रेस चलाकर छूट गये लोगों के वैक्सीनेशन का काम शुरू किया है. इनकी मदद से टीका लेने में सहूलियत होगी. लोगों को यह सुविधा उनके घरों पर भी उपलब्ध होगी. यह बात श्री सोरेन ने मंगलवार को पुरानी विधानसभा के पास स्थित मैदान से सपोर्ट ऑफ केयर इंडिया इन कोविड-19 वैक्सीन ड्राइव (टीका एक्सप्रेस) की शुरुआत करते हुए कही.

साथ ही राज्य में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से 60 मोबाइल वैक्सीनेशन वैन को विभिन्न जिलों में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये सभी वैन टीका एक्सप्रेस के रूप में टीकाकरण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे.

राज्य में 1.70 करोड़ से अधिक टीकाकरण :

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक राज्यभर में 1.70 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है. लगभग 40 लाख लोगों को टीका का दूसरा डोज भी लग चुका है. राज्य में अधिक से अधिक लोगों तक टीकाकरण अभियान पहुंचे, इसी क्रम में राज्य में केयर इंडिया के सहयोग से टीका एक्सप्रेस की शुरुआत की गयी है.

मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अपर मुख्य सचिव-सह-स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, केयर इंडिया के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अभय कुमार भगत, राष्ट्रीय सलाहकार सीके भगत समेत कई लोग मौजूद थे.

कोरोना से बचाव में दिखायें समझदारी : सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए बहुत ही सीमित औषधियां देश और दुनिया में उपलब्ध हैं. वैज्ञानिकों ने इस संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 वैक्सीन तैयार कर ली है. हम सभी लोग वैक्सीन लगाकर कोविड-19 से सुरक्षा तो पायेंगे ही, साथ ही समझदारी और विवेक भी इसके संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी है. कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है. इसे हल्के में लेने की भूल न करें.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >