झारखंड के सांसद धीरज साहू के करीबी के ठिकानों पर आईटी की रेड जारी, करीब 50 करोड़ कैश मिलने की सूचना

इनकम टैक्स के सूत्र बता रहे हैं कि करीब 50 करोड़ नकद बरामद हुए हैं. बौध स्थित बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड में नोटों की गिनती चल रही है. अंदर से किसी को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा.

झारखंड के राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता धीरज साहू के करीबियों के ओडिशा स्थित कई ठिकानों पर बुधवार (6 दिसंबर) को शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई गुरुवार (7 दिसंबर) को भी जारी है. खबर है कि धीरज साहू के करीबी शराब कारोबारी के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, जिसमें करीब 50 करोड़ नकदी मिलने की सूचना है. सूत्रों ने बताया कि ओडिशा के संबलपुर, राउरकेला, बोलांगीर और बौध समेत आधा दर्जन ठिकानों पर आईटी की रेड हुई थी. संबलपुर के कुछ बैंक अकाउंट को भी सीज कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि धीरज साहू के करीबी शराब कारोबारी डब्ल्यू साहू के ठिकानों पर बुधवार से ही रेड चल रही है. नोट गिनने की मशीन से रुपए की काउंटिंग जारी है. इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक करीब 50 करोड़ नकदी मिली है. बौध स्थित बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड में भी आईटी की टीम पहुंची हुई है. अंदर से किसी को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा. न ही किसी को अंदर जाने की अनुमति है. बताया जा रहा है कि बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी धीरज साहू के भाई शिवप्रसाद साहू के नाम पर रजिस्टर्ड है. कंपनी पर टैक्स चोरी का आरोप है, जिसकी वजह से आईटी की रेड हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >