Jharkhand Breaking News LIVE: साहिबगंज में पतंग उड़ाने के दौरान करंट से झुलसा बच्चा, चल रहा इलाज

Jharkhand Breaking News live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. यहां आपको झारखंड राज्य की हर छोटी-बड़ी खबरें सबसे पहले मिलेंगी. तमाम लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
10:04 PM. 28 Nov 22 10:04 PM. 28 Nov

पतंग उड़ाने के दौरान करंट से बच्चा झुलसा

साहिबगंज-मालदा रेल मंडल के साहिबगंज- महाराजपुर रेलखंड के बीच सकरीगली रेलवे स्टेशन की रेलवे कॉलोनी में सोमवार की सुबह पतंग उड़ाने के क्रम में रेलवे के 25 हजार के हाईटेंशन तार की चपेट में आ जाने से आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया. परिवार वालों ने आनन-फानन में झुलसे बालक को इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां झुलसे बच्चे का इलाज किया जा रहा है.

10:04 PM. 28 Nov 22 10:04 PM. 28 Nov

मंगलहाट के मजदूर की गोवा में मौत, शव‌ पहुंचा गांव

साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत महासिंहपुर पंचायत के मुंडमाला गांव के विष्णु साहा (25 वर्ष) की मौत शनिवार की रात को गोवा में हो गई. आज सोमवार को उसका शव गांव पहुंचा. हिंदू रीति रिवाज से सुबह 10 बजे मंगलहाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक पिछले दो वर्षों से गोवा में मजदूरी कर रहा था. अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

8:48 PM. 28 Nov 22 8:48 PM. 28 Nov

रांची के मांडर में बोलेरो-ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोगों की मौत

राजधानी रांची के मांडर में एक बोलेरो और ट्रैक्टर के बीच सोमवार को टक्कर हो गयी. इसमें दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये. घायलों में चान्हो मंडल भाजपा अध्यक्ष विजय महतो भी शामिल हैं. बोलेरो में सवार दो लोगों की मौत हुई है.

8:48 PM. 28 Nov 22 8:48 PM. 28 Nov

रांची के नगड़ी में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारी

राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गये. गोली लगने से घायल व्यक्ति को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

8:48 PM. 28 Nov 22 8:48 PM. 28 Nov

बुंडू में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत

रांची जिला के बुंडू में सड़क दुर्घटना 60 वर्षीय सुखलाल लोहरा की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने की वजह से सुखलाल की मौत हो गयी. दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हो गये हैं.

8:48 PM. 28 Nov 22 8:48 PM. 28 Nov

कतरास-बाघमारा हीरक रोड पर दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र के कतरास-बाघमारा हीरक रोड श्मशान काली मंदिर के समीप दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में खोनाठी बस्ती निवासी दीपू साव तथा बोकारो के जैना मोड़ के राजू महतो की मौत हो गयी. सोनू महतो का धनबाद में इलाज चल रहा है. दोनों बाइक को बरोरा पुलिस ने जब्त कर लिया है. बोकारो के राजू महतो अपनी भगिनी की शादी में मुराइडीह कॉलोनी बहालडीह आया हुआ था.

8:48 PM. 28 Nov 22 8:48 PM. 28 Nov

गिरिडीह में फांसी के फंदे पर लटका मिला दंपती का शव

गिरिडीह में एक दंपती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है. इसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना जमुआ थाना क्षेत्र के धुरगडगी की है. मौके पर पहुंची जमुआ थाना की पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

8:48 PM. 28 Nov 22 8:48 PM. 28 Nov

एचईसी के कर्मचारियों ने 23वें दिन गेट के बाहर हवन करके जताया विरोध

मदर ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज ‘एचईसी’ के अधिकारियों ने गेट के सामने हवन करके अपना विरोध जताया. एक साल से अधिकारियों को वेतन नहीं मिला है. इसके विरोध में अधिकारी 23 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं. अधिकारियों ने कहा है कि वे हवन करके ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि वे एचईसी को बचा लें.

8:48 PM. 28 Nov 22 8:48 PM. 28 Nov

दहेज मामले के वारंटी को गिरफ्तार करने बिहार से आये दो पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने पीटा

दहेज मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए बिहार के सीवान जिला से सादे लिबास में आये दो पुलिसकर्मियों को अपहरणकर्ता समझकर ग्रामीणों ने पीट दिया. दोनों पुलिसकर्मी राजधानी रांची में कांके पुलिस को बिना जानकारी दिये गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे. कांके थाना क्षेत्र के मिल्लत कॉलोनी की घटना है.

8:48 PM. 28 Nov 22 8:48 PM. 28 Nov

रांची में कोयला चोरों से टीएसपीसी के सदस्यों ने की मारपीट

राजधानी रांची के बुढ़मू में मोटरसाइकिल से कोयला चोरी करके लाने वालों के साथ प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सदस्यों ने मारपीट की है.

10:36 AM. 28 Nov 22 10:36 AM. 28 Nov

अज्ञात लोगों ने गौकशी के आरोपियों की दुकान जलाई

गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के बाजार में स्थित दुकान को आग के हवाले करने का मामला सामने आया है. यह दुकान गौकशी के आरोपियों का है. बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने आरोपियों के मुर्गा दुकान में आग लगाई है. इससे दुकान जल कर राख हो गई. वहीं कई दुकान जलने से बचा.

8:40 AM. 28 Nov 22 8:40 AM. 28 Nov

बुढ़मू के कोयजाम चवनिया घाटी में टीपीसी उग्रवादियों ने कोयला ढोने वालों को पीटा

टीपीसी उग्रवादियों ने दुपहिया वाहनों से अवैध कोयला ढुलाई करने वालों की पिटाई की है. थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोयजाम चवनिया घाटी की है. हालांकि इस बाबत किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया है. इस घटना से अवैध कोयला ढूलाई करने वालों में डर का माहौल है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. यहां आपको झारखंड राज्य की हर छोटी-बड़ी खबरें सबसे पहले मिलेंगी. तमाम लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >