Jharkhand Breaking News LIVE : रामगढ़ के सोंढ़ गांव में हाथी का एक बच्चा कुआं में गिरा, निकला सुरक्षित

Jharkhand Breaking News live Updates: दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर झारखंड के हंसडीहा थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया. एलपीजी टैंकर पेड़ से टकरा गया, जिसकी वजह से भयंकर विस्फोट हुआ. इसमें कई लोग झुलस गये. धनबाद के जोड़ापोखर के सुदामडीह थाना क्षेत्र मोहलबानी घाट पर एक ही परिवार के तीन बच्चे नदी में डूब गये. ट्रेन संख्या 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस 27 अक्टूबर के अपने निर्धारित समय 14:25 बजे की जगह 17:30 बजे रांची से प्रस्थान करेगी. तमाड़ के लोहड़ी गांव में ग्राम प्रधान अशोक सिंह मुंडा की अपराधियों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी. झारखंड की अपडेट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:13 AM. 28 Oct 22 10:43 PM. 27 Oct

रामगढ़ के सोंढ़ गांव में एक हाथी का बच्चा कुआं में गिरा, दूसरे हाथियों ने निकाला

रजरप्पा : हाथियों का झुंड रामगढ़ जिला अंतर्गत चितरपुर और दुलमी क्षेत्र में विचरण करने के दौरान गुरुवार रात में एक हाथी का बच्चा सोंढ़ गांव के एक कुआं में गिर गया. इसके बाद हाथियों ने चिंघाड़ना शुरू कर दिया. जिससे इस क्षेत्र में दहशत कायम हो गया. हालांकि, कुछ देर बाद हाथियों का झुंड कुआं के समीप पहुंचा और कुएं में डूबे हुए हाथी को अन्य हाथियों ने सकुशल बाहर निकाल लिया. बताया जाता है कि 30-40 हाथियों का झुंड क्षेत्र में विचरण कर रहा है. कई हाथी झुंड से बिछड़ कर गांव में प्रवेश कर गये है. हालांकि, वन विभाग की टीम सर्च लाइट, मशाल और पटाखा के मदद से हाथियों को सुरक्षित स्थान भेजने में जुटे हुए हैं. उधर, हाथियों को देखने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए है.

4:13 AM. 28 Oct 22 10:43 PM. 27 Oct

रामगढ़ के सोंढ़ गांव में हाथी का बच्चा कुआं में डूबा, दूसरे हाथियों ने निकाला    

4:13 AM. 28 Oct 22 10:43 PM. 27 Oct

गिरिडीह में स्कूल फीस के लिए मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर छात्र ने लगायी फांसी

बगोदर : गिरिडीह जिला अंतर्गत बगोदर थाना क्षेत्र दोदलो गांव का 16 वर्षीय छात्र राकेश कुमार पिता लोचन महतो ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. छात्र स्कूल से लौटने के कुछ घंटे बाद कमरे को बंद कर रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया. इधर, परिजन जब छात्र राकेश को खोजने कमरे में गये, तो कमरे का दरवाजा को तोड़कर अंदर घुसे, तो देखा कि छात्र राकेश का शव लटका हुआ है. घटना को लेकर घर में मातम का माहौल है, तो वहीं छात्र राकेश कुमार द्वारा फांसी लगाये जाने के पीछे बगोदर-सरिया रोड में संचालित नेहरू पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ाई करता था. वहीं, परिजनों द्वारा स्कूल फीस को लेकर मानसिक प्रताडित किये जाने की बात कही जा रही है.

4:13 AM. 28 Oct 22 10:43 PM. 27 Oct

गिरिडीह के सरिया में दो देसी कट्टा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

सरिया : गिरिडीह जिला अंतर्गत सरिया थाना के विवेकानंद मार्ग सरिया स्थित गुरुद्वारा के समीप पुलिस ने एक वैन से दो देसी कट्टा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ सरिया नौशाद आलम की अगुवाई में छापामारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

4:13 AM. 28 Oct 22 10:43 PM. 27 Oct

रामगढ़-बोकारो मार्ग के NH-23 पर पहुंचा 40 हाथियों का झुंड, मची अफरा-तफरी

चितरपुर : रामगढ़ जिला अंतर्गत दुलमी और चितरपुर क्षेत्र में उत्पात मचाने के बाद 40 हाथियों का झुंड गुरुवार रात मेन रोड पहुंच गया. जिससे सड़क से गुजर रहे लोगों एवं आस-पास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी. सोंढ़ नावा बगीचा से लेकर चितरपुर चट्टी बाजार तक सड़क किनारे के सभी दुकानों को झटपट बंद कर दिया गया. साथ ही लोग अपने-अपने घरों के अंदर चले गये. जिससे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया. जानकारी के अनुसार, दुलमी व चितरपुर क्षेत्र के कोचीनाला, कुरमी टोला आदि जगहों में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. इसके बाद जैसे ही शाम हुई, हाथियों का झुंड यहां से निकल गये और कोचीनाला, नावा बगीचा होते हुए रामगढ़-बोकारो मार्ग के कपरकट्टा टांड़ के समीप एनएच-23 सड़क पर पहुंच गया. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम यहां पहुंची. साथ सड़क के दोनों ओर वाहनों को रुकवाया. इसके बाद मशाल जला कर हाथियों को खदेड़ा गया.

4:13 AM. 28 Oct 22 10:43 PM. 27 Oct

चिलखारी नरसंहार में शामिल नक्सली महेंद्र बर्णवाल गिरफ्तार, गया जेल

गिरिडीह : झारखंड के पहले सीएम बाबूलाल मरांडी के पुत्र अनूप मरांडी की हत्या से जुड़े चिलखारी नरसंहार को अंजाम देने में शामिल नक्सली महेंद्र बर्णवाल उर्फ महेंद्र मोदी को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News live Updates: दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर झारखंड के हंसडीहा थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया. एलपीजी टैंकर पेड़ से टकरा गया, जिसकी वजह से भयंकर विस्फोट हुआ. इसमें कई लोग झुलस गये. धनबाद के जोड़ापोखर के सुदामडीह थाना क्षेत्र मोहलबानी घाट पर एक ही परिवार के तीन बच्चे नदी में डूब गये. ट्रेन संख्या 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस 27 अक्टूबर के अपने निर्धारित समय 14:25 बजे की जगह 17:30 बजे रांची से प्रस्थान करेगी. तमाड़ के लोहड़ी गांव में ग्राम प्रधान अशोक सिंह मुंडा की अपराधियों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी. झारखंड की अपडेट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >