Jharkhand Breaking News: अर्जुन मोढवाडिया झारखंड और सुबोधकांत सहाय बने बिहार के AICC Observers

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Live Updates
3:42 AM. 28 Dec 22 10:12 PM. 27 Dec

कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया झारखंड और सुबोधकांत सहाय बने बिहार के AICC Observers

रांची : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद ‘ हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत आगामी 26 जनवरी, 2023 से शुरू हो रही है. इसको लेकर AICC ने Observers नियुक्ति किये हैं. इसके तहत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अर्जुन भाई मोढवाडिया को झारखंड का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है. वहीं, झारखंड के सुबोधकांत सहाय को बिहार का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर महासचिव केवी वेणुगोपाल ने सूची जारी कर दी है.

3:42 AM. 28 Dec 22 10:12 PM. 27 Dec

खूंटी में कोरोना ने दी दस्तक, एक मरीज मिला

खूंटी : खूंटी में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है. मंगलवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज मिला है. हालांकि, मरीज को स्थिति सामान्य है और फिलहाल होम कोरेन्टीन है.

10:20 PM. 27 Dec 22 4:50 PM. 27 Dec

प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में निकाली गयी बड़ी प्रभात फेरी में शामिल हुए रांची के श्रद्धालु

रांची : गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी की कीर्तन मण्डली दशम पातशाह धन धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 356वें पावन प्रकाश पर्व पर पटना साहिब से निकली बड़ी प्रभात फेरी में शामिल हुई. सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने पटना साहिब गए गुरु घर के सेवक मनीष मिढ़ा के हवाले से बताया कि प्रभात फेरियों के अंतिम दिन बड़ी प्रभातफेरी तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी पटना साहिब से बैंड-बाजा, रोशनी, हाथी, ऊंट, पंथ के झूलते निशान साहिब, पंच-प्यारों की अगुवाई में निकली.

9:40 PM. 27 Dec 22 4:10 PM. 27 Dec

करीब 12 घंटे बाद धनबाद के टनकुप्पा स्टेशन से दौड़ने लगी ट्रेनें

गोमो : धनबाद रेल मंडल के टनकुप्पा स्टेशन पर मालगाड़ी के बेपटरी होने के 12 घंटे बाद रेल ट्रैक क्लियर हुआ. अब ट्रेनों का परिचालन सुचारू रूप से हो गया है. दोहपर 3:10 बजे लाइन दुरुस्त कर दिया गया है. घटनास्थल पर हाजीपुर जोन से चीफ सेफ्टी ऑफिसर शिव कुमार प्रसाद, धनबाद रेल मंडल के डीआरएम आशीष बसंल और अन्य मौजूद थे. करीब 12 घंटे बाद परिचालन पूर्ण रूपेण सुचारू हो गया है. हालांकि, मालगाड़ी के बेपटरी होने से कई ट्रेनों के मार्ग बदला गया है.

आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें :

– आसनसोल से 27 दिसंबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या (13545) आसनसोल-गया एक्सप्रेस का आंशिक समापन गोमो में है.

– गया से 28 दिसंबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या (13546) गया-आसनसोल एक्सप्रेस नेसुबो गोमो से आसनसोल के लिए प्रस्थान करेगी.

मार्ग परिवर्तन :

– कोलकाता से 27 दिसंबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या (13151) कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया आसनसोल-झाझा-किऊल-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी.

– सियालदह से 27 दिसंबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या (12329) सियालदह-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया आसनसोल-झाझा-किऊल-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी.

8:19 PM. 27 Dec 22 2:49 PM. 27 Dec

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू में पारण पैरेड समारोह में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पलामू के नीलांबर पीतांबरपुर के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर पारण पैरेड समारोह में भाग लिया. डीजीपी नीरज सिन्हा व गृह मंत्री राजीव अरुण एक्का भी रहे मौजूद थे.

7:57 PM. 27 Dec 22 2:27 PM. 27 Dec

रांची में गुरु नानक सेवक जत्था ने जरूरतमंदों के बीच बांटे गर्म कपड़े

गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा मंगलवार को रातू रोड स्थित मेट्रो गली चौक के मुहाने पर शिविर लगाकर असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़े समेत अन्य वस्त्रों का वितरण किया गया. गुरु नानक सेवक जत्था के सूरज झंडई ने बताया कि रिक्शा चालक, रेहड़ी वाले, कुली, रेजा, राजमिस्त्री, दिहाड़ी मजदूरों समेत अन्य जरूरतमंदों को स्वेटर, शॉल, जैकेट, पैंट, शर्ट, सलवार सूट समेत बच्चों के कपड़े उपलब्ध कराए.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >