मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Jharkhand Breaking News LIVE: राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन से मांगा समर्थन
रांची : एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने झामुमो द्वारा समर्थन देने का आग्रह किया. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन से बातचीत में झामुमो द्वारा समर्थन देने का आग्रह किया है.
गुमला (दुर्जय पासवान) : रायडीह प्रखंड में ठगी की एक अजीब घटना घटी है. एक परिवार ने अंधविश्वास में आकर घर का सारा पैसा गंवा दिया. घर में किसी की हड्डी गड़ी हुई है. इस कारण घर में भूत है. भूत की वजह से घर में लोग बीमार हो रहे हैं. यह कहकर कुछ ठगों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया है. कोंडरा पंचायत स्थित मोकरा बाज़ार टांड़ गांव की घटना है. मोकरा गांव निवासी सूरजा उरांव के परिवार ने ओझागुनी व ठगों के झांसे में आकर तीन लाख रुपये, एक खस्सी और चार मुर्गा गंवा दिया. शनिवार देर शाम तक पुलिस के पास मामला नहीं पहुंचा है.
लोहरदगा (गोपी कुंवर) : कुडू -चंदवा मुख्य पथ पर स्थित निशा ढाबा के संचालक शिव कुमार साहू की मौत सर्पदंश से हो गयी. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को खाना खाकर रात को अपने कमरे में सोने चले गए थे. इसी बीच रात्रि में बारह बजे उल्टी करने की बात कहकर उठे और फिर सो गए. फिर उन्होंने अपनी पत्नी को आवाज दी. पत्नी कमरे में गई तो देखा बेड पर सांप है. हल्ला कर बगल के लोगों को उठा कर किसी तरह कुड़ू अस्पताल लाया गया, जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में भी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने रांची रेफर कर दिया. रांची ले जाने के दौरान मांडर के समीप स्थिति और गंभीर हो गई. परिजनों ने काफी मिन्नत कर मांडर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शिव कुमार साहू की मौत हो गई . परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
लोहरदगा (गोपी कुंवर) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटल भवन में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में लागू की गयी इमरजेंसी को काला दिवस के रूप में मनाया गया. मौके पर सांसद सुदर्शन भगत द्वारा आपातकाल के दौरान 13 महीने जेल में रहे उमेश कांस्यकार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि कांग्रेस ने शुरू से ही परिवारवाद को बढ़ावा देने के लिए जनविरोधी व लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या करने का प्रयास किया है. कांग्रेस ने सत्ता का हमेशा दुरुपयोग किया है और देश के सभी वर्ग संप्रदाय के लोगों को प्रताड़ित किया है. मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे.
लोहरदगा (गोपी कुंवर): बलदेव साहू महाविद्यालय में नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय भवन के उद्घाटन समारोह में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजित कुमार सिन्हा ने कहा कि कॉलेज पूरे समाज की संपत्ति होती है. कॉलेज के विकास में पूरे समाज सहभागिता होती है. जिस कॉलेज के विकास के लिए राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद और विधायक सह मंत्री के रूप में तीन-तीन अभिभावक तत्पर हों, उसके स्वर्णिम भविष्य में कोई संदेह नहीं. बहुउद्देश्यीय भवन का बहुउद्देश्यीय उपयोग भी होगा और इसके माध्यम से हम उच्च शिक्षा की आधुनिक जरूरतों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. नयी शिक्षा नीति के अनुरूप आधुनिक चेतना के साथ उच्च शिक्षा का विकास हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है.
रांची (सतीश कुमार) : राष्ट्रपति चुनाव में निर्णय लेने के लिए शिबू सोरेन अधिकृत किए गए हैं. नलिन सोरेन ने कहा कि दिल्ली में गृह मंत्री से सीएम हेमंत सोरेन मुलाकात करेंगे. इसके बाद निर्णय लिया जाएगा. राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन को लेकर झामुमो की बैठक आयोजित की गयी थी.
Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…