Jharkhand Breaking News LIVE: शहरी क्षेत्रों में अनधिकृत आवासीय निर्माण को नियमित करें : CM हेमंत सोरेन

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूंटी पहुंचे. यहां कर्रा प्रखंड में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए. झारखंड की राजधानी रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिन दहाड़े व्यवसायी को गोली मार दी गयी. आज झारखंड कैबिनेट की बैठक शाम 4 बजे होगी. इस बैठक में राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. चक्रधरपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. एक तेज रफ्तार कार ने दो बच्चों को रौंद दिया. ऐसे ही तमाम छोटी-बड़ी खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ…

Live Updates
2:26 AM. 22 Oct 22 8:56 PM. 21 Oct

शहरी क्षेत्रों में अनधिकृत आवासीय निर्माण को नियमित करें : CM हेमंत

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के शहरी क्षेत्रों में किए गए अनधिकृत आवासीय निर्माण को नियमित करने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है. विभाग द्वारा इसके लिए अनधिकृत आवासीय निर्माण को नियमितीकरण करने के लिए योजना-2022 का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए 10 सदस्यीय उच्च स्तरीय अंतर विभागीय समिति का गठन किया गया है. विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है.

2:26 AM. 22 Oct 22 8:56 PM. 21 Oct

बोकारो के चास में पुलिस प्रशासन ने छापामारी कर पकड़े लाखों के पटाखे

बोकारो : चास एसडीओ दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की देर शाम मेन रोड चास स्थित मां प्रभावती स्टोर्स में अधिक पटाखा भंडारण की सूचना पर छापेमारी किया गया. छापेमारी में 10 लाख रुपये से अधिक का पटाखा मिला है. इस संबंध में एसडीओ ने कहा कि आबादी वाले इलाके में अत्यधिक मात्रा में पटाखे रखना अवैध है. गुप्त सूचना मिलने पर उक्त छापेमारी की गयी है. अत्यधिक मात्रा में पटाखे बरामद हुए हैं. सभी पटाखों को जब्त किया गया है. वहीं, मां प्रभावती स्टोर के दुकान और गोदाम को सील कर दिया गया. इस मौके पर चास बीडीओ मिथिलेश चौधरी, चास थाना प्रभारी मो रुस्तम सहित दर्जनों पुलिसकर्मी व एसडीओ कार्यालय के कर्मी मौजूद थे.

2:26 AM. 22 Oct 22 8:56 PM. 21 Oct

लोहरदगा में रेल लाइन में लगे फिस प्लेट खरीदने वाले दो कबाड़ी गिरफ्तार

लोहरदगा : लोहरदगा में रेलवे लाइन में लगे फिस प्लेट को चोरी कर बेचने और उसे खरीदने वाले दो कबाड़ी दुकानदारों को RPF की टीम ने गिरफ्तार किया है. रेलवे के फीस प्लेट के साथ लोहरदगा अमला टोली सोमवार बाजार निवासी कबाड़ी दुकानदार नैयर हुसैन पिता मो मुस्लिम और लोहरदगा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मिनहाज अंसारी पिता मुंतजीर अंसारी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, RPF और CIB की टीम इन दोनों कबाड़ी दुकानदारों से पूछताछ कर रही है. जिसमें इन लोगों ने स्वीकार किया कि अज्ञात लोगों से इन लोगों ने रेलवे का लोहा खरीदा था. मालूम हो कि दो दिन पूर्व आकाशी नागजुआ के पास से बड़े पैमाने पर रेलवे ट्रैक में लगे फिस प्लेट की चोरी हुई थी.

2:26 AM. 22 Oct 22 8:56 PM. 21 Oct

खरसावां के बंद पड़े अभिजीत कंपनी में चोरी करते तीन आरोपी गिरफ्तार

सिनी : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत सिनी ओपी स्थित धसियाडीह गांव के समीप बंद पड़े अभिजीत कंपनी से लोहा एवं तांबा की चोरी करते तीन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी में रंगा बारी, दिनेश नायक और फजल शेख शामिल है. इस संबंध ���ें सरायकेला इंस्पेक्टर राम अनूप महतो ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दासियाडीह गांव में कुछ लोग बाइक से आकर संजय नदी पार करके बंद अभिजीत कंपनी से लोहा और तांबे की चोरी करते हैं. जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन चोर को गिरफ्तार किया गया, वहीं अन्य भागने में सफल रहा. इस दौरान पुलिस ने दो बाइक समेत कई सामान को जब्त किया है.

2:26 AM. 22 Oct 22 8:56 PM. 21 Oct

गुमला में ट्रक ने पांच युवकों को रौंदा, चार की हुई मौत, एक घायल

गुमला : गुमला-लोहरदगा मार्ग स्थित घाघरा प्रखंड के टोटांबी केनटोली के समीप शुक्रवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ. 12 चक्का लाइन ट्रक ने दो बाइक में सवार पांच युवकों को रौंद दिया. जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया गया कि लाइन ट्रक घाघरा से गुमला जा रही थी. वहीं, दो बाइक में सवार पांच लोग गुमला से घाघरा की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान लाइन ट्रक ने दोनों बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें घटनास्थल पर ही खरका गांव निवासी कुंवर उरांव (30 वर्ष), अजीत उरांव (30 वर्ष), घाघरा थाना के चेड़या गांव निवासी रमेश कुमार (25 वर्ष) और कुगांव का मनोज उरांव की मौत हो गयी, जबकि घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल, गुमला में चल रहा है.

2:26 AM. 22 Oct 22 8:56 PM. 21 Oct

लातेहार के चंदवा में गोलीबारी, आधा दर्जन लोग घायल

चंदवा : लातेहार जिला अंतर्गत चंदवा के थर्ड रेलवे लाइन विस्तारीकरण में लगी KEC कंपनी के मल्हन साइड में गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. पुलिस मौके पर पहुंची है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूंटी पहुंचे. यहां कर्रा प्रखंड में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए. झारखंड की राजधानी रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिन दहाड़े व्यवसायी को गोली मार दी गयी. आज झारखंड कैबिनेट की बैठक शाम 4 बजे होगी. इस बैठक में राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. चक्रधरपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. एक तेज रफ्तार कार ने दो बच्चों को रौंद दिया. ऐसे ही तमाम छोटी-बड़ी खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >