Jharkhand Breaking News: देवघर के पांडेयटोला में पानी में डूबने से एक साल की बच्ची की मौत

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Live Updates
4:28 AM. 22 Dec 22 10:58 PM. 21 Dec

देवघर के पांडेयटोला में पानी में डूबने से एक साल की बच्ची की मौत

देवघर : सीमावर्ती बांका जिले के चांदन थाना अंतर्गत पांडेयटोला में एक वर्षीय बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गयी. बच्ची का नाम सृष्टि कुमारी था, जो पांडेयटोला निवासी मुकेश पांडेय की बच्ची थी. घटना के फौरन बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. यहां बच्ची को देखते ही उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. तब परिजन एक निजी वाहन से बच्ची को देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां पहुंचते ही अॉन डयूटी चिकित्सक ने बच्ची की जांच कर मृत घोषित कर दिया. वहीं, मामले से बैद्यनाथधाम अोपी प्रभारी को सूचित कर दिया. सूचना पर अोपी पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना के विषय में पूछताछ की.

4:28 AM. 22 Dec 22 10:58 PM. 21 Dec

हजारीबाग में पिस्टल के साथ रांची का एक युवक गिरफ्तार

हजारीबाग : मुफस्सिल थाना की पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ रांची के एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक लोडेड पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और दो मोबाइल जब्त हुआ है. गिरफ्तार आरोपी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शिवगंज के अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा पिता लक्ष्मण प्रसाद सिन्हा बताया गया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंग महतो के मुताबिक, एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची से हजारीबाग आ रही एनकेवाई बस में सवार एक युवक के पास पिस्टल है. इसके आधार पर मुफस्सिल पुलिस ने मांसीपीड़ी कोनार पुल बाईपास के निकट बस को आने का इंतजार कर किया. इसी बीच बस के यहां रुकने पर बस से अभिषेक उतरा, लेकिन पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर उसे गिरफ्तार किया.

4:28 AM. 22 Dec 22 10:58 PM. 21 Dec

सिविल कोर्ट ने पुलिस-नक्सली मठभेड़ मामले में कुंदन पाहन को किया बरी

रांची : वर्ष 2008 में रांची के नामकुम में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मामले में सिविल कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में हार्डकोर नक्सली कुंदन पाहन को बरी कर दिया है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान गवाहों ने कुंदन पाहन को पहचानने से इनकार कर दिया. वहीं, कुंदन के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर इस मामले में उसे बरी कर दिया गया. बता दें कि हार्डकोर नक्सली कुंदन पाहन पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था. वर्तमान में कुंदन पाहन बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद है.

4:28 AM. 22 Dec 22 10:58 PM. 21 Dec

हेमंत सरकार के तीन साल पूरे होने को लेकर CM ने अधिकारियों संग की समीक्षा

रांची : झारखंड के हेमंत सरकार की आगामी 29 दिसंबर, 2022 को तीन साल पूरा हो रहा है. तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक की. बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए.

4:28 AM. 22 Dec 22 10:58 PM. 21 Dec

रांची के सुकुरहुटु में गोली चली

रांची : कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटु में गोली चलने की खबर मिली है. जानकारी मिलते ही लोग घटनास्थल की दौड़े.

4:28 AM. 22 Dec 22 10:58 PM. 21 Dec

नियोजन नीति के खिलाफ पलामू में छात्रों ने निकाली जन आक्रोश रैली

पलामू : हेमंत सोरेन की नियोजन नीति के खिलाफ पलामू में छात्रों ने जन आक्रोश रैली निकाली. इस रैली में छात्रों ने जमकर विरोध किया. कचहरी चौक से छह मुहान तक सड़क जाम रहने के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >