Jharkhand Breaking News: हजारीबाग पुलिस लाइन में महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Live Updates
4:15 AM. 21 Dec 22 10:45 PM. 20 Dec

हजारीबाग पुलिस लाइन में महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस लाइन में 28 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई है. महिला टाटीझरिया की रहने वाली थी. गला रेतकर हत्या करना बताया गया है. महिला पुलिस लाइन में ही पदस्थापित मेदनीनगर के पुलिस परशुराम के साथ रहती थी. घटनास्थल पर सदर थाना पुलिस की टीम पहुंची है. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है. इस मामले में पुलिस छानबीन में परशुराम से पूछताछ कर रही है. वहीं, एसपी मनोज रतन चौथे ने हत्या की पुष्टि करते हुए FIR के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है.

4:15 AM. 21 Dec 22 10:45 PM. 20 Dec

रेबिका पहाड़िन हत्या मामले में BJP ने बनायी 21 सदस्यीय टीम, कल जाएगी गांव

देवघर : रेबिका पहाड़िन की नृशंस हत्या मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देश पर 21 सदस्यीय टीम बुधवार को बोरियो स्थित बेलटोला गांव जाकर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से मिलेगी और घटना का विस्तृत जानकारी लेगी. इस 21 सदस्यीय टीम का नेतृत्व भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव करेंगे. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष एसटी मोर्चा के अलावा गंगोत्री कुजूर, दिनेश उरांव, पूर्व मंत्री डॉ लोइस मरांडी, ताला मरांडी, राजमहल के विधायक अनंत ओझा, मिस्त्री सोरेन, रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, मनोज पहाड़िया, सिमोन माल्टो, सुफल मरांडी, दुर्गा मरांडी, सूर्या हांसदा, सुरेश मुर्मू, रवींद्र टुडू, दानियल किस्कू, रेणुका मुर्मू, रमेश हांसदा, रामकुमार मांझी एवं गमालियल हेम्ब्रम शामिल हैं.

4:15 AM. 21 Dec 22 10:45 PM. 20 Dec

साहिबगंज के बोरियो की रेबिका पहाड़िन की कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार

साहिबगंज : साहिबगंज के बोरियो की रेबिका पहाड़िन की मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार हुआ. रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ. परिजनों ने उन्होंने भावभीनी विदाई दी. इस शव यात्रा में डीसी-एसपी भी शामिल रहे. बता दें रेबिका के पति और उसके परिवार वालों ने मिलकर उसकी नृशंस हत्या की थी. शव के कई टुकड़े किये थे. पुलिस के शव के टुकड़ों को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद फॉरेंसिक जांच के लिए रिम्स भेज दिया था. यहां से फिर रेबिका शव एक ताबूत में रखकर मंगलवार को उसके परिवार वालों के पास पहुंचा. बता दें कि इस मामले में रेबिका का सिर अब तक पुलिस बरामद नहीं कर पायी है. इस मामले में आरोपी पति समेत उसके घरवालों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

4:15 AM. 21 Dec 22 10:45 PM. 20 Dec

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में UPA विधायकों की राज्यपाल से हुई मुलाकात

रांची : हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यूपीए विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात किया. इस दौरान 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति और आरक्षण की सीमा बढ़ाने संबंधी बिल को केंद्र सरकार को जल्द भेजने का आग्रह किया.

4:15 AM. 21 Dec 22 10:45 PM. 20 Dec

ताबूत में घर लौटा रेबिका पहाड़िन का शव, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल

रांची : साहिबगंज के बोरियो की रेबिका पहाड़िन का शव ताबूत में घर लौटी. मंगलवार को शव आते ही परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है. रेबिका के क्षत-विक्षत 18 अंगों को दुमका मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद फॉरेंसिक जांच के लिए रिम्स लाया गया था. इधर, मृतिका के सिर को पुलिस अब तक बरामद नहीं कर पायी है.

4:15 AM. 21 Dec 22 10:45 PM. 20 Dec

CM हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलने पहुंचे यूपीए विधायक

रांची : खतियान और आरक्षण बिल केंद्र सरकार को जल्द से जल्द भेजने के आग्रह को लेकर यूपीए विधायकों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल रमेश बैस से मिलने राजभवन पहुंचे. सीएम हेमंत साेरेन समेत अन्य मंत्री साथ में हैं. इस प्रतिनिधिमंडल में जेएमएम, कांग्रेस और राजद के अलावा माले विधायक विनोद सिंह भी राजभवन पहुंचे हैं. सबसे पहले वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव पहुंचे. इसके बाद धीरे-धीरे अन्य विधायक राजभवन गये.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >