Jharkhand Breaking News: बोकारो के फुसरो में एक ही दिन मां-बेटे दोनों की उठी अर्थी

Jharkhand Breaking News live Updates: गिरिडीह के झंडा मैदान से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री आलमगीर आलम आदि ने संयुक्त रूप से की. मौके पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, बगोदर विधायक विनोद सिंह, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी आदि मौजूद है. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
4:41 AM. 13 Oct 22 11:11 PM. 12 Oct

बोकारो के फुसरो में एक ही दिन मां-बेटे दोनों की उठी अर्थी

फुसरो : बेरमो थाना अंतर्गत फुसरो नप क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 स्थित अमलो होल्ट के समीप रहने वाले स्वर्गीय विष्णु देव सिंह की पत्नी शीला देवी और पुत्र विनोद सिंह का बुधवार को एक साथ अर्थी उठा. मां शीला देवी और पुत्र विनोद सिंह का दाह संस्कार परिजनों ने रामविलास स्कूल, बेरमो के समीप दामोदर नद तट पर किया. बताया जाता है कि बीमार मां की मौत के बाद बेटे को गहरा सदमा लगा. मां की सांसें थमने से पुत्र भी काल के गाल में समां गया. एक साथ दो मौत से परिजनों के साथ ही पूरे कस्बे में मातम का माहौल पसरा हुआ है. घटना को लेकर हर किसी की आंखों से आंसू छलक उठे. स्वर्गीय विष्णु देव सिंह की 70 वर्षीय पत्नी शीला देवी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. मंगलवार को तबीयत अत्यधिक बिगड़ने पर पुत्र विनोद सिंह एवं अन्य परिजनों ने बोकारो स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी. मां की मृत्यु की खबर सुनते ही पुत्र विनोद सिंह मां को देखने वार्ड में पहुंचे. जहां मां का शव देखते ही उनका हृदयगति रुक जाने से उनकी भी मृत्यु हो गयी. घटना की जानकारी पाकर वार्ड पार्षद रंजीत कुमार, अनिल कुमार, हिंदू मंच के रामू दिगार आदि पहुंच कर परिजनों को ढाढस बंधाया.

4:41 AM. 13 Oct 22 11:11 PM. 12 Oct

पूर्वी सिंहभूम के पोटका में वज्रपात से दो व्यक्ति की मौत, तीन की हालत गंभीर

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत पोटका प्रखंड के माटकु पंचायत स्थित तिलाईडीह में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी लोग बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीच रुके थे. जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान रोहित सरदार (बाहरडाड़ी), डेबू सरदार, शिव नाथ सरदार, दुलाल सरदार एवं इंद्रजीत सरदार ( सभी तिलाईडीह ) पेड़ के नीचे खड़े थे. इसी बीच वज्रपात हो गया, जिससे पांचों लोग बेहोश हो गये. यहां दुलाल सरदार (26 वर्ष) एवं इंद्रजीत सरदार (15 वर्ष) की गंभीर अवस्था को देखते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार के एंबुलेंस से सदर अस्पताल, खासमहल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी. वहीं, घायल रोहित सरदार, डेबू सरदार एवं शिव नाथ सरदार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही विधायक संजीव सरदार सदर आस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. यहां सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल भी पहुंचे.

4:41 AM. 13 Oct 22 11:11 PM. 12 Oct

सिमडेगा में प्रेमिका की हत्या मामले में प्रेमी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा : सदन प्रखंड क्षेत्र में प्रेमिका की हत्या मामले में प्रेमी जॉन मसीह और उसका दोस्त सरोज होरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पाकरडांड थाना प्रभारी अमित राय के मुताबिक, प्रेमी अपने दोस्त के साथ मिलकर रामरेखा घाटी में प्रेमिका की हत्या कर दी थी. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात चार माह पूर्व कुल्लुकेरा बाजार में हुई थी. इसके बाद उन दोनों का प्रेम-प्रसंग परवान चढ़ने लगा. पिछले एक माह से प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ शहर के ठाकुरटोली में रह रही थी. इस बीच प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया. इससे तंग आकर जॉन अपने सलडेगा निवासी साथी सरोज होरो के साथ मिलकर प्रेमिका को रास्ते से हटाने की योजना बनायी. आरोपी प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर सरोज के साथ स्कूटी से रामरेखा घाटी पहुंचा और उसने प्रेमिका की हत्या कर दी. मामले की तहकीकात के बाद पुलिस ने मंगलवार को जॉन को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर बुधवार को सलडेगा से पुलिस ने सरोज को भी गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी को पूछताछ के बाद को जेल भेज दिया गया.

4:41 AM. 13 Oct 22 11:11 PM. 12 Oct

गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा के NCC Cadets का ट्रेनिंग कैंप शुरू

गुमला : गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा के NCC Cadets का ट्रेनिंग कैंप शुरू बुधवार को कार्तिक उरांव महाविद्यालय, गुमला में शुरू हुआ. कैंप में तीनों जिला के 487 आर्मी विंग कैडेट भाग ले रहे हैं. बुधवार को कैडेट्स के ��ॉक्यूमेंटेशन एवं कैंप सेटिंग की कार्रवाई के साथ शिविर शुरू हुआ. इस मौके पर कर्नल सुदीप सिन्हा ने कहा कि सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों के बाद देश की सबसे महत्वपूर्ण रक्षा पंक्ति एनसीसी है. कैंप में सेना के अनुशासन की झलक मिलेगी. यह कैंप जीवन में कुछ पाने को प्रेरित करेगा. इस कैंप का मुख्य उद्देश्य प्रैक्टिकल क्लास है. कैडेटस को जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर भविष्य निर्माण के लिए अथक परिश्रम करना चाहिए. 46-झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला के कमान अधिकारी कर्नल नवीन कुमार ने कहा कि कैंप के माध्यम से कैडेट और भी अधिक जिम्मेदार बनते हैं. उन्होंने कैडेटों को कैंप के नियमों की जानकारी दी. कैंप के दौरान कैडेटों को ऑब्सटेकल ट्रेनिंग, वेपन ट्रेनिंग, फायरिंग, मैप रीडिंग, ड्रिल आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके अलावा कैडेटों को फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, सामाजिक कार्य आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा.

4:41 AM. 13 Oct 22 11:11 PM. 12 Oct

रांची के मांडर में मुड़मा जतरा के समापन समारोह में पहुंचे CM हेमंत सोरेन

रांची : मांडर में ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेला (Murma Jatra Mela) के समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे हैं. इनके साथ ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम भी हैं. इस जतरा में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी है. इस ऐतिहासिक मेला का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया.

4:41 AM. 13 Oct 22 11:11 PM. 12 Oct

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारियों को IAS में मिली प्रोन्नति

रांची : झारखंड प्रशासनिक सेवा (Jharkhand Administrative Service- JAS) के 40 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service- IAS) में प्रोन्नति की गयी है. इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक प्रशासनिक, सुधार मंत्रालय ने बुधवार को अधिसूचना जारी की है.

इन अधिकारियों को मिली प्रोन्नति – नेशार अहमद – रवि रंजन मिश्रा – आलोक त्रिवेदी – संजय सिन्हा – अनिल कुमार सिंह – हरि कुमार केशरी – जगबंधु मेहता – विंदेश्वरी तातमा – इंदु रानी – अरुण वाल्टर सांगा – दशरथ चंद्र दास – सुमन कैथरीन किस्पोट्टा – बालकिशुन मुंडा – लालचंद दादेल – गायत्री कुमारी – नागेंद्र कुमार सिन्हा – नेल्सन आयोन बागे – शशि प्रकाश झा – अंजनी कुमार मिश्रा – संजय बिहारी अम्बष्ट – अंजनी कुमार दुबे – अमित प्रकाश – गोपालजी तिवारी – शेखर जमुआर – अरविंद कुमार – राजू रंजन रॉय – पवन कुमार – अनिल कुमार – मनमोहन प्रसाद – कुमुद सहाय – शशिभूषण मेहरा – प्रदीप तिग्गा – पूनम प्रभा पूर्ति – मनोहर मरांडी – अमल कृष्ण सत्यजीत – ज्ञानेंद्र कुमार – अजय कुमार सिंह और – अभय नंदन अम्बष्ट

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News live Updates: गिरिडीह के झंडा मैदान से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री आलमगीर आलम आदि ने संयुक्त रूप से की. मौके पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, बगोदर विधायक विनोद सिंह, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी आदि मौजूद है. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >