Jharkhand Breaking News LIVE: अमरेंद्र सहाय बने धनबाद बार एसोसिएशन के दोबारा अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार महासचिव

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
3:53 AM. 10 Jun 23 10:23 PM. 9 Jun

अमरेंद्र सहाय बने धनबाद बार एसोसिएशन के दोबारा अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार महासचिव

धनबाद : धनबाद बार एसोसिएशन के चुनाव में अमरेंद्र सहाय दोबार अध्यक्ष बने हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधेश्याम गोस्वामी को पराजित किये. श्री सहाय 327 वोट से जीते. वहींं, महासचिव पद पर जितेंद्र कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विदेश कुमार दा को पराजित किए हैं.

3:53 AM. 10 Jun 23 10:23 PM. 9 Jun

बोकारो के हड़िया मोड़ जंगल के पास हथियार के बल पर करीब डेढ‍़ लाख रुपये की लूट

ललपनिया : बोकारो जिला अंतर्गत नया मोड़ मुख्य सड़क में हड़िया मोड़ जंगल के पास अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक गाड़ी चालक और दो स्टाफ के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक लाख पैंतीस हजार रुपये नगद समेत दो मोबाइल को लूट लिया. इस संबंध में पीड़ित चालक ने ललपनिया ओपी में शिकायत दर्ज करायी है. जानकारी मिलते ही पुलिस रेस हुई और जंगल से लूटे गये दोनों मोबाइल को जब्त किया. वहीं, अपराधियों की टोह भी ले रही है. जानकारी के मुताबिक, हजारीबाग के इचाक निवासी चालक सत्यपाल सिंह ने आवेदन में कहा है कि वे मुर्गी गाड़ी चलाते हैं. विनय कुमार ने रात साढ़े आठ बजे उससे संपर्क कर ललपनिया के त��लैया मुर्गी फॉर्म से मुर्गियां लेने के लिए बुलाया. रात साढ़े 11 बजे इचाक से सत्यपाल गाड़ी लेकर तिलैया पहुंचा और मोबाइल पर विनय से संपर्क किया. विनय ने कहा कि आप आगे बढ़ गए हैं. फिर लोकेशन देकर हड़िया मोड़ गैस गोदाम से 200 मीटर आगे बुलाया. इसी बीच आठ लोग आ धमके और दो स्टॉफ को खींचकर गाड़ी से उतारा और मारपीट करने लगे. पिस्टल तान कर रुपये मांगने लगे.

3:53 AM. 10 Jun 23 10:23 PM. 9 Jun

धरती आबा बिरसा मुंडा एवं पूर्व विधायक की प्रतिमा निर्माण को लेकर पत्थरगढ़ी

नामकुम (रांची), राजेश वर्मा : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस के अवसर पर उनकी एवं खिजरी के पूर्व विधायक स्वर्गीय सावना लकड़ा की प्रतिमा निर्माण से पूर्व रामपुर रिंग रोड चौक के समीप पत्थरगढ़ी की गई. कार्यक्रम आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति की ओर से किया गया. विभिन्न गांवों के पाहन, कोटवार एवं पईनभौरा द्वारा विधिवत पूजन कराया गया. इसके बाद पत्थरगढ़ी की गई. समिति के अध्यक्ष प्रकाश लकड़ा और स्वर्गीय लकड़ा की पत्नी सीता लकड़ा ने बताया कि 14 अक्टूबर को सावना लकड़ा की पुण्यतिथि एवं 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती के दिन प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. मौके पर प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप, जिप सदस्य बिपिन टोप्पो, 52 पडहा अध्यक्ष प्रदीप तिर्की, पंसस रोजलीन सुशीला तिर्की, सिदरौल मुखिया लक्ष्मी कुमारी, हाहाप मुखिया नन्हे कच्छप, प्रदीप लकड़ा, सुशीला भूटकुमार, चामू बेक, शांति लकड़ा, रजनी कुजूर, शिलाश टूटी,मदन टूटी,मदन टोप्पो, मरियम लकड़ा, मुन्ना पाहन आदि उपस्थित थे.

3:53 AM. 10 Jun 23 10:23 PM. 9 Jun

रांची के नामकुम में 5 लाख रुपये लूट का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

नामकुम (रांची), राजेश वर्मा : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में नौ जनवरी, 2023 को नामकुम बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पैसा लेकर जा रही महिला से पांच लाख रुपये लूट मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच माह बाद ओडिशा के गंजाम से ए अनिल पिता ए रामू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से ढाई लाख रुपये नकद भी बरामद किये हैं. जानकारी के अनुसार, नौ जनवरी को बैंक से पैसे लेकर भूतपूर्व सैनिक प्रभात शंकर की पत्नी गीता देवी बाहर निकली. उसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने पैसे की थैली लूटकर फरार हो गए थे. एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई थी. अनुसंधान के क्रम में तकनीकी शाखा के सहयोग से मिले इनपुट के आधार पर पुअनि धीरज ने ओडिशा से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार ए अनिल ने लूट में शामिल ओडिशा निवासी साथी की भी जानकारी दी जिसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. पुलिस के पहुंचने से पहले ही वो फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है.

3:53 AM. 10 Jun 23 10:23 PM. 9 Jun

नियोजन नीति के विरोध में 2 दिवसीय आर्थिक नाकेबंदी को लेकर रांची में मशाल जुलूस

रांची : 60-40 नियोजन नीति के विरोध में शनिवार और रविवार को दो दिवसीय आर्थिक नाकेबंदी को सफल बनाने को लेकर छात्र नेताओं ने रांची में मशाल जुलूस निकाला. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू हुआ मशाल जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा. इस दौरान छात्र नेताओं ने दो दिवसीय बंदी को सफल बनाने में सभी से सहयोग की अपील की.

3:53 AM. 10 Jun 23 10:23 PM. 9 Jun

रांची और चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 2 ट्रेनें 10 व 11 जून को रद्द

रांची : विकास कार्यों के लिए रांची रेल मंडल और चक्रधरपुर रेल मंडल के अलग-अलग रेलखंडों पर ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लेने के कारण 10 और 11 जून को दो ट्रेनें रहेंगी रद्द. ट्रेन संख्या (08151/08152) टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर स्पेशन ट्रेन 10 और 11 जून को रद्द रहेंगी. वहीं, ट्रेन संख्या (18601/18602) टाटानगर-हटिया–टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन 10 ट्रेन रद्द रहेंगी.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >