Jharkhand Breaking News LIVE: गिरिडीह में हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Live Updates
3:16 AM. 8 Feb 23 9:46 PM. 7 Feb

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

गिरिडीह. बेंगाबाद थाना इलाके के खंडौली मोड़ स्थित बलगो जंगल से मंगलवार की शाम विशाल कुमार सिंह नामक युवक का शव अधजला अवस्था में पाए जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने शहर के टावर चौक में शव को रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन करते हुए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. मौके पर भारी संख्या में लोगों का जुटान हो गया है. सूचना मिलने के बाद एसडीएम विशालदीप खलको, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी समेत भारी संख्या पुलिस बल के जवान मौजूद हैं. अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं.

3:16 AM. 8 Feb 23 9:46 PM. 7 Feb

रांची में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

रांची : चौधरी पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गयी है. विरोध में लोगों ने रांची-हजारीबाग सड़क जाम कर दिया है. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसके बाद सड़क जाम खत्म हुआ.

3:16 AM. 8 Feb 23 9:46 PM. 7 Feb

रांची में तीन दिवसीय सातवां महान गुरुमत समागम 17 मार्च से

रांची: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा संचालित गुरु नानक सेवक जत्था का तीन दिवसीय सातवां महान गुरुमत समागम 17,18 एवं 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा. 17 मार्च को सुबह पांच बजे भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा. आयोजन को लेकर गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा 6 फरवरी को बैठक बुलाई गई जिसमें 17 से 19 मार्च तक तीन दिवसीय महान गुरुमत समागम के आयोजन का निर्णय लिया गया. सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि इस मौके पर जत्था द्वारा 19 मार्च को सवेरे 11 बजे से शाम 4 बजे तक गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा.

3:16 AM. 8 Feb 23 9:46 PM. 7 Feb

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के वीसी ने की जेसोवा के सहयोग की सराहना

रांची: झारखंड IAS ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की ओर से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट डिपार्टमेंट को 40 की संख्या में चित्रफलक प्रदान किए गए. यह एक प्रकार से पेंटिंग की गयी सामग्री के स्टैंड के तौर पर प्रयुक्त किया जाता है. यह फाइन आर्ट के विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा. वीसी डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि जेसोवा का यह योगदान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि इसकी पहल कुलसचिव डॉ नमिता सिंह के माध्यम से की गई और आज इसका प्रतिफल दिख रहा है. इस अवसर पर जेसोवा की सचिव निक्की टोप्पो, प्रेरणा मेहता, दिव्याश्री, मन्नू झा, जगदा और रूपाली घोलप के अलावा डीएसडब्ल्यू डॉ एसएम अब्बास, फाइन आर्ट की समन्वयक डॉ यशोधरा राठौर और विद्यार्थी मौजूद थे. यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी.

3:16 AM. 8 Feb 23 9:46 PM. 7 Feb

रामगढ़ उपचुनाव के लिए आज 12 लोगों ने किया नामांकन

रामगढ़. रामगढ़ उपचुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था. अंतिम दिन कुल 12 लोगों ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन के लिए कुल 23 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा था. इसमें से पूर्व में आठ लोग नामांकन दाखिल कर चुके थे. आज नामांकन किये 12 लोगों को मिला कर कुल 20 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है. मंगलवार को नामांकन दाखिल करने वालों में निर्दलीय सहदेव महतो, नवोदय जनतांत्रिक पार्टी के युगन कुमा, निर्दलीय पांडव कुमार महतो, कांग्रेस के बजरंग महतो, निर्दलीय मनोज कुमार बेदिया, निर्दलीय तुलेश्वर कुमार पासवान, निर्दलीय महिपाल महतो, बहुजन मुक्ति पार्टी के रंजीत महतो, निर्दलीय संजय कुमार, राष्ट्रीय जगसेवा पार्टी के नीतेश कुमार सिन्हा, निर्दलीय इमाम सफी व निर्दलीय कामदेव महतो शामिल हैं. आठ फरवरी बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी.

3:16 AM. 8 Feb 23 9:46 PM. 7 Feb

गिरिडीह में इंजीनियरिंग के छात्र की हत्या के बाद शव को जलाया, इलाके में सनसनी

गिरिडीह. गिरिडीह में एक इंजीनियरिंग के छात्र की हत्या करने के बाद शव को जलाकर बीच सड़क पर फेंक दिया गया है. युवक का शव खंडौली मोड़ के समीप पाया गया है. युवक की पहचान बिरनी थाना इलाके के खंगराडीह निवासी बबन सिंह के पुत्र विशाल सिंह के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >