बोकारो में नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेन्द्र यादव का किया गया स्वागत
बोकारो जिला के गोमियां प्रखंड अंतर्गत ललपनियां कदम चौक में सोमवार को जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष चितरंजन साव ने अपने समर्थकों के साथ नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेंद्र यादव को जोरदार स्वागत किया. यादव वर्तमान में सांसद सह जनता समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है. यादव ने कहा मैं अपने निजी दौरे में मां छिन्नमस्तिके मन्दिर रजरप्पा मंदिर में पूजा करने के लिए आया. अपनी पार्टी की ओर से मंत्री रह चुके है दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध हैं. भारत एक मजबूत लोकतंत्र , अर्थव्यवस्था भी मजबूत है. भारत को आगे और प्रगति करनो की शुभकामनाएं दी. ललपनिया में हुये जोरदार स्वागत पर काफी हर्ष जताये. उन्होंने दोनों देशों के बीच सम्बंध को और मजबूत बनाने की बात कही. मौके पर ओबीसी मोर्चा मीडिया प्रभारी विशाल चौहान अशोक केवट, मोहन साव, बजरंगी केवट, मुकेश केवट, दिलीप केवट, कृष्ण, सोनु, सुधिर, अनिल कुमार चौधरी, मुकेश कुमार, राम प्रसाद, घनश्याम बरनवाल, क्रांति देवी, कविता, शबनम, सविता, नुसरत, तरन्नुम, रेहाना, मैमीन, मनोज साव, कृष्णा प्रजापति सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.