Jharkhand Breaking News LIVE: सुषमा बड़ाइक पर रांची में गोली चलाने वाला दानिश रिजवान आरा से गिरफ्तार

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Live Updates
1:02 AM. 6 Jan 23 7:32 PM. 5 Jan

सुषमा बड़ाइक पर रांची में गोली चलाने वाला दानिश रिजवान बिहार के आरा से गिरफ्तार

सुषमा बड़ाइक पर रांची में गोली चलाने वाले दानिश रिजवान को बिहार के आरास से गिरफ्तार कर लिया गया है. हम के प्रवक्ता दानिश को आरा कोर्ट के बाहर से पुलिस ने धर दबोचा. ट्रांजिट रिमांड पर उसे रांची लाया जायेगा.

1:02 AM. 6 Jan 23 7:32 PM. 5 Jan

केंद्र सरकार ने सम्मेद शिखर पर लिया बड़ा फैसला

जैन समुदाय के लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया. केंद्र सरकार की ओर से सभी पर्यटन स्थलों एवं इको टूरिज्म पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इको सेंसिटिव अधिसूचना खंड 3 के प्रावधानों पर रोक लगाने की बात कही है. कहा गया है कि तीन सदस्यों की एक निगरानी समिति बनेगी, जिसमें दो जैन समुदाय के एवं एक स्थानीय व्यक्ति को रखा जायेगा.

10:22 PM. 5 Jan 23 4:52 PM. 5 Jan

हजारीबाग के चुरचू बड़की टांड़ में एक व्यक्ति का मिला शव, हत्या की आशंका

हजारीबाग : कन्हरी पहाड़ से नगवां टोल की ओर जाने वाली सड़क से अंदर बड़की टांड़ में एक व्यक्ति का शव मिला है. कोरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. उसकी पहचान 48 वर्षीय लोकेश्वर प्रजापति पिता भुनेश्वर प्रजापति, थाना- कोर्रा के रूप में की गई है. लोकेश्वर के शरीर और सिर पर जख्म का निशान है. मृतक लोकेश्वर की पत्नी गीता देवी ने कहा कि चार जनवरी, 2023 की शाम छह बजे घर से निकला था. उसके साथ रामचंद्र पासवान और संजीव पासवान साथ में था. जब लोकेश्वर घर नहीं पहुंचा, तो उसकी पत्नी खोजबीन करने लगी. पांच जनवरी की दोपहर पति का शव मिलने की जानकारी मिली है. मृतक की पत्नी ने शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगायी है. इस पर कोर्रा थाना की पुलिस लोकेश्वर की हत्या के बिंदुओं पर भी जांच की बात कही है.

10:22 PM. 5 Jan 23 4:52 PM. 5 Jan

CM हेमंत सोरेन के आदेश पर देवघर नगर थाना प्रभारी सस्पेंड

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर संथाल परगना क्षेत्र, दुमका के पुलिस उप -महानिरीक्षक द्वारा थाना प्रभारी नगर देवघर रतन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. थाना प्रभारी पर देवघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के आर्म्स गार्ड कैलाश यादव के साथ मारपीट करने, मोबाइल तोड़ने एवं गार्ड को जेल भेजने का आरोप है. मालूम हो कि दो जनवरी, 2023 को थाना प्रभारी द्वारा बैंक के गार्ड के साथ थाना प्रभारी ने मारपीट एवं गाली-गलौज करने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल के सहयोग से गार्ड को घसीटते हुए हाजत में बंद कर दिया था. गार्ड की गिरफ्तारी अपेक्षित नहीं रहने एवं पर्यवेक्षी पदाधिकारी के आदेश के बिना गार्ड को जेल भेज दिया गया था.

10:22 PM. 5 Jan 23 4:52 PM. 5 Jan

सम्मेद शिखर विवाद मामले में सीएम हेमंत साेरेन ने केंद्र को लिखा पत्र

रांची : गिरीडीह में सम्मेद शिखर को पर्यटक स्थल घोषित किये जाने के बाद उपजे विवाद को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखा है. इस पत्र के माध्यम से सीएम ने जैन अनुयायियों द्वारा प्राप्त आवेदनों के अनुसार पारसनाथ स्थित सम्मेद शिखर की सुचिता बनाये रखने के लिए केंद्र सरकार की संबंधित अधिसूचना के संदर्भ में समुचित निर्णय लेने का आग्रह किया है.

10:22 PM. 5 Jan 23 4:52 PM. 5 Jan

एसीबी ने 10 हजार रुपये घूस लेते रामगढ़ महिला थाना प्रभारी को किया गिरफ्तार

रामगढ़ : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने रामगढ़ महिला थाना प्रभारी मेंजारी विरुवा को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ धर दबोचा है. गुरुवार को एसीबी हजारीबाग की टीम ने एसीबी डीएसपी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में छापामारी कर महिला थाना प्रभारी को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, महिला थाना प्रभारी एक केस के मामले में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये घूस ले रही थी. एसीबी की टीम ने महिला थाना प्रभारी को रंगेहाथ पकड़ा है. एसीबी की टीम महिला थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर हजारीबाग लेकर चली गई है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >